तकनीकि खराबी के कारण एयर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन की फ्लाइट रद्द, यात्रियों में आक्रोश
अहमदाबाद| एयर इंडिया की एक और फ्लाइट को खराबी के चलते रद्द कर दिया गया है। अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट एआई-159 को रद्द कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, उड़ान भरने से पहले ही फ्लाइट में खराबी का पता चला, जिसके बाद फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। जिसके बाद फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अहमदाबाद से लंदन जाने वालों में ज्यादातर राजकोट, आणंद, हालोल, खंभात के यात्री हैं और फ्लाइट रद्द होने से उनमें जबर्दस्त आक्रोश। बताया जाता है कि इस फ्लाइट को दोपहर 1:10 बजे उड़ान भरनी थी। यह फ्लाइट सुबह से ही देरी से चल रही थी। अब इस फ्लाइट को तकनीकि खराबी के कारण रद्द कर दिया गया है। गौरतलब है कि गत 12 जून को अहमदाबाद के मेघानीनगर में हुए विमान हादसे में क्रू मेम्बर समेत 241 लोगों की मौत हो गई थी| इस हादसे के बाद एयर इंडिया फूंक फूंक कर कदम रख रहा है| विमान हादसे के बाद के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट में लगातार खराबी आ रही है। विमान दुर्घटना की घटना के बाद अहमदाबाद से लंदन के लिए यह पहली उड़ान है, लेकिन शुरुआती जांच में खराबी पाई गई और इसे रद्द कर दिया गया। यह फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। खराबी के कारण इसे रद्द कर दिया गया। अभी इस बात पर कोई स्पष्टता नहीं है कि फ्लाइट कल रवाना होगी या नहीं।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति