रोहित शर्मा ने IPL में जीता 21वां प्लेयर ऑफ द मैच, कोहली-धोनी को छोड़ा पीछे
Rohit Sharma: IPL 2025 के रोमांचक एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक मैच विनिंग पारी खेली. रोहित के लिए ये सीजन अभी तक काफी शानदार रहा है और अब उन्होंने अपनी टीम को क्वालिफायर 2 में पहुंचा दिया है. मुंबई की टीम अब फाइनल में पहुंचने से सिर्फ 1 कदम दूर है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई के लिए रोहित ने आक्रामक शुरुआत की. उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने गुजरात के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया. इसी के साथ उन्होंने एक खास लिस्ट में अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया.
रोहित ने 21वीं बार IPL में किया ये कारनामा
रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में 50 गेंदों पर 81 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 162 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. मैच के बाद रोहित को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया. यह उनका IPL करियर का 21वां प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड था, जिसके साथ उन्होंने भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली (19 अवॉर्ड) और महेंद्र सिंह धोनी (18 अवॉर्ड) को पीछे छोड़ दिया. रोहित शर्मा न केवल भारत के सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी हैं, बल्कि IPL इतिहास में भी तीसरे स्थान पर काबिज हैं. इस लिस्ट में टॉप पर साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स (25 अवॉर्ड) और वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल (22 अवॉर्ड) हैं. रोहित का यह 21वां अवॉर्ड उन्हें डिविलियर्स और गेल के करीब ले गया है और क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि वह जल्द ही इस लिस्ट में और ऊपर पहुंच सकते हैं.
400 से ज्यादा रन बना चुके रोहित
रोहित शर्मा के लिए इस सीजन की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी. वह रन बनाने के लिए जूझ रहे थे, लेकिन अब उन्होंने दमदार वापसी की है. मौजूदा सीजन के 14 मैचों में वह 31.53 की औसत और 150.18 की स्ट्राइक रेट से 410 रन बना चुके हैं. जिसमें 4 अर्धशतक भी शामिल हैं. रोहित ने इस सीजन कुल 22 छक्के भी जड़े हैं, जिसके चलते उन्होंने अपने IPL करियर में 300 छ्क्के भी पूरे कर लिए हैं.

90 डॉलर के नीचे आया क्रूड: अंतरराष्ट्रीय नरमी के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने नहीं बदले रेट।
नीमच में हैवानियत: पति ने पत्नी को छत पर बनाया बंधक, सालों तक दाने-दाने को तरसाया
World Heritage Day 2026: विरासत के संरक्षण का संकल्प, आइए देखें दुनिया के ये 7 अजूबे।
मुंबई का नया लैंडमार्क: धारावी के बाद देश के सबसे बड़े रिडेवलपमेंट को लीड करेंगे अदाणी।
केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात: महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि, 1 जनवरी से लागू
बंगाल चुनाव 2026: योगी की एंट्री से बढ़ा पारा, ममता सरकार पर बोला तीखा हमला