रांची-गोड्डा, रांची-वाराणसी एक्सप्रेस में बढ़ेगा कोच, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
रांची: रांची रेल मंडल ने गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और प्रतीक्षा सूची में बढ़ोतरी को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ प्रमुख ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। इससे उन यात्रियों को राहत मिलेगी, जो टिकट नहीं मिलने के कारण यात्रा नहीं कर पा रहे थे।
इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
रेलवे प्रशासन ट्रेन संख्या 18603 रांची–गोड्डा एक्सप्रेस में 29 मई, 31 मई और 3 जून 2025 को द्वितीय श्रेणी स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा। इसी प्रकार 18611 रांची–वाराणसी एक्सप्रेस में 29 मई, 30 मई और 31 मई 2025 को स्लीपर श्रेणी का एक अतिरिक्त डिब्बा लगाया जाएगा। वहीं, ट्रेन संख्या 18640 रांची–आरा एक्सप्रेस में 29 मई, 31 मई और 2 जून 2025 को अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा दी जाएगी।
रामगढ़: आईसीएफ कोच के स्थान पर अत्याधुनिक एलएचबी कोच से होगा कई ट्रेनों का परिचालन
यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों का परिचालन आईसीएफ कोच के स्थान पर अत्याधुनिक एलएचबी कोच से करने का निर्णय लिया है।
12 जुलाई से पटना से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13348 पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस और 13 जुलाई से बरकाकाना से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13347 बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस में यह परिवर्तन किया जाएगा।
इन ट्रेनों में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 02 कोच, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 04 कोच, शयनयान श्रेणी के 06 कोच और साधारण श्रेणी के 06 कोच शामिल होंगे। एलएचबी कोच यात्रियों को अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करते हैं। स्टेनलेस स्टील से बने इन कोचों का वजन हल्का और मजबूती में आईसीएफ कोचों से बेहतर होता है।
इन कोचों में आधुनिक सीबीसी कपलिंग और एंटी-क्लाइम्बिंग विशेषताएं सुरक्षा को बढ़ाती हैं, जिससे दुर्घटनाओं के दौरान कोच एक-दूसरे पर चढ़ने से बचते हैं।
बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम, सस्पेंशन और शौचालय जैसी सुविधाओं के साथ, एलएचबी कोच से सुसज्जित ट्रेनों में यात्रा करना सुरक्षित और आरामदायक है। यह जानकारी मोहम्मद इकबाल, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी ने दी है।

Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा
मैथ्यू हेडन का कड़ा रुख: 99 रन की हार को बताया 'अस्वीकार्य', बल्लेबाजों की मानसिकता पर उठाए सवाल।
क्रिकेट में अंडरवर्ल्ड की एंट्री: टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा की टीम पर फिक्सिंग का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने।
गुजरात में 2500 करोड़ का साइबर घोटाला, बैंक अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार
11 साल के मासूम की निर्मम हत्या, नीले ड्रम में मिला शव