'बैंगलोर मेट्रो चिक्स' इंस्टाग्राम हैंडल संचालक हिरासत में, महिलाओं की तस्वीरें साझा करने पर FIR दर्ज
बेंगलुरु: बेंगलुरु मेट्रो में महिला यात्रियों की तस्वीरें उनकी अनुमति के बिना इंस्टाग्राम पर साझा करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। इस मामले में बुधवार को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
ऐसे सामने आया मामला
यह मामला तब उजागर हुआ जब सोशल मीडिया पर 'बैंगलोर मेट्रो चिक्स' नामक इंस्टाग्राम अकाउंट पर नम्मा मेट्रो में सफर कर रही महिलाओं की अनधिकृत तस्वीरें साझा की गईं। इस अकाउंट के 5,000 से अधिक फॉलोअर्स थे और यह तेजी से वायरल हो रहा था। सोशल मीडिया पर लोगों के भारी विरोध के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया। इसके बाद पेज से सभी तस्वीरें हटा दी गईं।
कैसे दर्ज हुआ केस
पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, विवादित तस्वीरें मेट्रो कोच और प्लेटफॉर्म के भीतर ली गई थीं। इन महिलाओं ने न तो तस्वीरें खिंचवाने की अनुमति दी थी और न ही उनके सोशल मीडिया पर उपयोग की सहमति दी गई थी। यह मामला तब गंभीर हुआ जब एक सोशल मीडिया यूज़र ने 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर इस अकाउंट को टैग कर बेंगलुरु सिटी पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और अब संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: Indian National Congress का पीएम पर हमला, सर्वदलीय बैठक की मांग
Saurabh Bharadwaj का बयान—“राज्यसभा सांसद बने इसलिए हुई शादी”, Raghav Chadha पर निशाना
अमेरिका-ईरान तनाव का असर: 60% तक बढ़ी तारकोल की कीमत, सड़क निर्माण प्रभावित
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम को जमानत, जांच पर उठे सवाल
Rajnath Singh-चीन रक्षा मंत्री की बिश्केक में मुलाकात, रिश्तों में नरमी के संकेत
पूर्वोत्तर में खेलों को बढ़ावा, दो राज्यों में खुलीं नई क्रिकेट अकादमियां