प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन
कोरबा, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्राम एवं शहरी क्षेत्रों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन रविवार 18 मई को अपरान्ह 5:30 बजे कोरबा में 1:20 करोड़ रूपए से अधिक निर्माण कार्याे के लोकार्पण एवं का भूमिपूजन करेंगे। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन दोपहर 12:15 बजे नगर निगम प्रशासन द्वारा आयाजित ई-रिक्शा वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात 3:20 बजे आशीर्वाद प्वाइंट टी.पी. नगर में वीरांगना रानी अहिल्या बाई होल्कर की 300वी जयंती 31 मई को मनाने के संबंध में कार्यशाला कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा के अनुसार कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन शाम 5:30 बजे नगर निगम कोरबा के कटहल गार्डन एम.पी. नगर में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम अंतर्गत वार्ड क्रमांक 25 में कटहल गार्डन एम.पी. नगर से मेन रोड तक एण्ड टू एण्ड पेविंग कार्य स्वीकृत राशि 21 लाख रूपए एवं 55 लाख रूपए के साैंदर्यीकरण एवं विकास कार्य का लोकार्पण करेंगे। दौरा कार्यक्रम के अनुसार श्री देवांगन शाम 6:20 बजे चंद्रा समाज सामुदायिक भवन पोड़ीबहार में विभिन्न निर्माण कार्यो के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें वार्ड क्रमांक 31 के निर्मला स्कूल के पास वेडिंग जोन का निर्माण कार्य स्वीकृत राशि 19:65 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 22 में चंद्रा समाज के भवन के पास निर्मित सामुदायिक भवन के ऊपर हॉल निर्माण के 25 लाख रूपए शामिल है।

दिलीप जोशी और हरिहरन को मिला बड़ा सम्मान, समारोह में छाए कलाकार
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर BJP का पलटवार, विपक्ष को संदेश
Drunk Policeman Assault: जबलपुर में युवक को पीटने का मामला
Maharashtra Update: संजय गांधी नेशनल पार्क में एंट्री फीस बढ़ोतरी रद्द
Gulf Crisis Impact: बहादुरगढ़ में जूता उद्योग का उत्पादन आधा
फैंस को भाया ट्विंकल का अंदाज, वीडियो हुआ वायरल
Bargi Dam Case: तमिलनाडु भेजने से पहले शर्त, परिवार में आक्रोश