जदयू की झारखंड में नई रणनीति, संगठन विस्तार के साथ खोला नया दफ्तर
रांची: जदयू के प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार ने पार्टी संगठन को गतिशील एवं सशक्त बनाने के लिए जिला संगठन प्रभारियों का मनोनयन कर दिया है। इसके तहत जगदीश महतो को रांची, आशीष शीतल मुंडा को खूंटी, संजय ठाकुर को पश्चिमी सिंहभूम, पीएन सिंह को पूर्वी सिंहभूम का जिला संगठन प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा कौशल कुमार को सरायकेला-खरसावां, उपेंद्र नारायण सिंह को गुमला, अजय सोनी को सिमडेगा, संतोष सोनी को लोहरदगा, दिलीप पांडेय को लातेहार, सुयश पांडेय को पलामू , डा. राजनारायण पटेल को गढ़वा, मिथिलेश सिंह को चतरा, सरयू गोप को कोडरमा, सुशील कुमार सिंह को गिरिडीह, संजय कुमार सिंह को हजारीबाग, कुमेश्वर महतो को रामगढ़, रुद्रकांत लाल दास को देवघर, त्रिवेणी वर्मा को गोड्डा, उदय सिंह को दुमका, रमाकांत मंडल को साहिबगंज, राजेंद्र प्रसाद को पाकुड़, बेनी माधव को धनबाद, दीप नारायण सिंह को बोकारेा, रंजीत जायसवाल को जामताड़ा का जिला संगठन प्रभारी बनाया गया है। यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने दी।
झारखंड में जेडीयू ने खोला अपना पहला प्रदेश कार्यालय
बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने सोमवार को ऑनलाइन मोड के माध्यम से रांची शहर में बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मोड़ के पास अपनी पार्टी की झारखंड इकाई के कार्यालय का उद्घाटन किया। नीतीश ने राज्य के वरिष्ठ नेता को बधाई दी और उन्हें झारखंड में संगठन को आगे बढ़ाने के लिए कहा।
राज्यसभा सांसद और राज्य इकाई के अध्यक्ष खीरू महतो और विधायक सरयू राय ने फीता काटकर उद्घाटन किया। महतो ने कहा कि लंबे समय के बाद एक नए कार्यालय की इच्छा पूरी हुई है। रांची में रॉय का निवास अतिरिक्त कार्यालय के रूप में कार्य करना जारी रखेगा।

राशिफल 03 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज