पटना में गर्मी ने तोड़ा पसीना, अगले 24 घंटे में राहत की उम्मीद
राजधानी समेत प्रदेश के मौसम का अलग मिजाज बना हुआ है। सोमवार की देर रात राजधानी में मेघ गर्जन के साथ छिटपुट वर्षा से मौसम सामान्य हुआ, जबकि मंगलवार को पुरवा के कारण नमी में वृद्धि होने से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे।
13 जिलों में बारिश की संभावना नहीं
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित 13 जिलों में गर्म व आर्द्र दिन रहेगा।
27 जिलों में एक या दो जगहों पर बारिश की संभावना
पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, सीतामढ़ी और मधुबनी के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ तेज बारिश के आसार हैं। जबकि दक्षिण-मध्य, दक्षिण-पश्चिम भागों के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश के कुछ भागों में गर्म व आर्द्र दिन जबकि शेष जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ वर्षा की बनी रहेगी। अगले सात दिनों कुछ इसी प्रकार की स्थिति बने रहने के आसार है।
बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम
बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित अधिसंख्य भागों में वर्षा दर्ज की गई। मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में 59 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित 11 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 37.7 डिग्री सेल्सियस एवं 42.0 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। शेष जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

राशिफल 03 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज