खेलो इंडिया कार्यक्रम में गिर पड़े सांसद अजय मंडल, पैर में आई गंभीर चोट
खेलो इंडिया यूथ गेम के अंतिम दिन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान पैर फिसलने से सांसद अजय मंडल गिर पड़े। दरअसल यह घटना तब हुई जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खिलाड़ियों से मिलने इंडोर स्टेडियम में आ रहे थे।
इसी दौरान सांसद अजय मंडल का पैर रिसेप्शन एरिया में बने प्लाइमेट से टकरा गया और वह गिर पड़े। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षा बलों और वॉलंटियर द्वारा उनको उठाया गया।
सांसद अजय मंडल को उठाकर ले जाते वॉलंटियर
तत्काल उन्हें मेडिकल रूम में ले जाया गया जहां पर मौजूद फिजियो द्वारा उनकी जांच की गई। इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें इंडोर स्टेडियम के बाहर बने निजी क्लीनिक में भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि उनके कमर में फैक्चर है।
साथ ही साथ उनके पैर और हाथ में भी चोटें आई है। उनके गिरने के बाद थोड़ी देर के लिए रिसेप्शन परिसर में अफरातफरी मच गई।
पत्रकारों से मारपीट के बाद विवाद में आए थे सांसद अजय मंडल
बता दें कि एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकार से मारपीट के बाद सांसद अजय मंडल विवादों में आ गए थे। उनपर आरोप लगा था कि वे और उनके सुरक्षाकर्मियों ने पत्रकारों को जमीन पर पटककर पीटा था और खूब गंदी-गंदी गालियां दी थी।

राशिफल 03 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज