भारत की कार्रवाई पर पाकिस्तान की गीदड़ भभकी, कहा- चुप नहीं बैठेंगे
इस्लामाबाद। भारतीय सशस्त्र बलों ने 22 अप्रैल को पहलगाम हमलों के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए। सेना ने इस ऑपरेशन को 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया है। वहीं, भारत की एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान में हाहाकार मच गया है। पाकिस्तान में लाहौर और सियालकोट हवाईअड्डे अगले 48 घंटों के लिए बंद कर दिए गए हैं।
शहबाज शरीफ की गीदड़ भभकी
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक्स पर पोस्ट किया कि दुश्मन ने पाकिस्तान में पांच स्थानों पर हमले किए हैं। भारत द्वारा किए गए इस हमले का पाकिस्तान को जोरदार तरीके से जवाब देने का पूरा अधिकार है और जोरदार जवाब दिया जा रहा है।
पाकिस्तान ने कही ये बात
रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने बयान में कहा कि पाकिस्तान एयर स्ट्राइक का जवाब अपने चुने हुए समय और स्थान पर देगा। इस घिनौनी उकसावे की कार्रवाई को बिना जवाब के नहीं छोड़ा जाएगा।
पाकिस्तानी सेना बोली-मिसाइलें दागी गईं
पाकिस्तानी सेना ने रात को एक बयान में कहा कि भारत ने पाकिस्तान के कोटली, बहावलपुर और मुज्जफराबाद में मिसाइलों से हमला किया है, जबकि भारतीय सेना ने साफ कहा कि हमारी कार्रवाई सिर्फ आतंकी ठिकानों पर की गई है। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य शिविरों को निशाना नहीं बनाया गया है।
पहलगाम में 25 हिंदू पर्यटकों सहित 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी
बताया जा रहा है कि भारत ने पाकिस्तान और गुलाम जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के उन ठिकानों को निशाना बनाया है, जहां से भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की योजना बनाई जाती थी और खून-खराबे के लिए निर्देश जारी किए जाते थे। बता दें कि 22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकियों ने कश्मीर के पहलगाम में 25 हिंदू पर्यटकों सहित 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी। पर्यटकों से बकायदा उनका धर्म पूछकर बरर्बता की गई थी।
पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया
भारतीय सेना ने एक्स पर जानकारी दी कि पाकिस्तान ने पुंछ-राजौरी क्षेत्र के भीमबेर गली में तोपखाने से गोलीबारी करके एक बार फिर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना उचित तरीके से जवाब दे रही है।
सेना का एयर डिफेंस सिस्टम एक्टीवेट
रक्षा अधिकारी ने बताया कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारत-पाकिस्तान सीमा पर सभी वायु रक्षा इकाइयों को सक्रिय कर दिया गया है।

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर