बिहार में वायरल हुए अनोखे शादी कार्ड, सोशल मीडिया पर मचा तहलका
शादी विवाह को लेकर हर किसी के मन में उमंगें होती हैं. लोग अपनी शादी के लिए तमाम तरह के जतन और तैयारियां करते हैं. अपने तरह-तरह के शौक भी पूरे करते हैं. शादी का कार्ड भी शादी-विवाह के आयोजन में एक अहम हिस्सा होता है. लोग तरह-तरह की डिजाइन के कार्ड भी छपवाते हैं. बिहार में अब ऐसे ही दो कार्ड वायरल हो गए हैं. जिस पर कुछ ऐसा लिखा है कि सोशल मीडिया पर वायलर हो रहा है और लोग खूब कमेंट भी कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस कार्ड में दूल्हे ने अपने नाम के साथ ‘बिहार पुलिस फिजिकल क्वालिफाइड’ लिखवा कर खास बना दिया है. इसके बाद से ही यह कार्ड खूब वायरल हो रहा है. इस कार्ड में दूल्हे का नाम महावीर कुमार लिखा हुआ है. साथ ही नाम के बगल में अंग्रेजी में ‘फिजिकल क्वालिफाइड’ शब्द को भी लिखा गया है. यही कार्ड इंस्टाग्राम के साथ अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है.
हालांकि यह कार्ड कहां का है और इसे किसने छपवाया है? इसके बारे में तो स्पष्ट तरीके से जानकारी नहीं मिल रही है, लेकिन कार्ड पर शादी के जिस तारीख का जिक्र किया गया है और दिन के बारे में जानकारी दी गई है, वह सही प्रतीत हो रही है.
इसके अलावा एक और कार्ड सोशल मीडिया को वायरल हो रहा है. इस कार्ड के बारे में बताया जा रहा है कि यह बिहार के मधुबनी जिले का है. इस कार्ड में कन्या के नाम के बाद टीआरई 4 एप्लीकेंट लिखा गया है. दरअसल, टीआरई बिहार में शिक्षकों की भर्ती के लिए ली जाती है. इस कार्ड पर विवाह की तिथि सात मई छपी हुई है. इस कार्ड को लेकर के भी खूब कमेंट आ रहे हैं और लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं. इस कार्ड के बारे में भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है कि इसे किसी ने छपवा के वायरल किया है या यह वायरल हो गया है.

डॉक्टर की सलाह: अस्थमा फैमिली हिस्ट्री में हो तो बच्चों का रखें खास ख्याल
एम. के. स्टालिन पर मनोज तिवारी का हमला, बोले- सनातन विरोधियों को जनता ने नकारा
‘कोई पहले जाता है, कोई बाद में…’—सलमान खान का भावुक संदेश
अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग, लॉन्च किया दुनिया का पहला ‘ऑप्टोसार’ सैटेलाइट
सोनीपत में CM सैनी का रोडशो, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
काउंटिंग के बीच ममता बनर्जी का दावा- हम ही जीतेंगे, बाहर लगे नारे
चुनावी नतीजों से पहले बाजार में तेजी, सेंसेक्स 800 अंक उछला