गाजियाबाद में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 19 लाख रुपये की ठगी: पुलिस ने की जांच
गाजियाबाद में साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा दिलाने का झांसा देकर श्याम पार्क एक्सटेंशन निवासी नवीत राज से 18.69 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराई। पीड़ित ने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में नवीत राज ने बताया कि 6 जनवरी को उनके मोबाइल पर राहुल पटेल नाम के व्यक्ति ने फोन किया था। उसने कहा कि उनकी कंपनी शेयर मार्केट में सलाह देने का काम करती है। निवेशक को अच्छा मुनाफा होता है। इसके बदले कंपनी केवल 20 फीसदी कमीशन लेती है। इसके बाद राहुल पटेल ने अपने सीनियर अजय पटेल से बात कराई।
9 जनवरी की दोपहर करीब 2.27 बजे अजय पटेल नाम के व्यक्ति ने वॉट्सऐप पर फोन किया और अपनी बातों में फंसाकर कंपनी में एक ऑफलाइन खाता खुलवाया, जिसमें 20 हजार रुपये देकर दस लाख की ट्रेडिंग लिमिट मिलने की बात कही। प्रदीप नाम के व्यक्ति ने आधार कार्ड, पैन कार्ड, एक कैंसल चेक लिया। यह देने पर शातिरों ने एक फर्जी क्लाइंट आईडी भेज दी।
नवीत राज ने कहा, मैंने कई बार ट्रेडिंग खाते की जानकारी मांगी, लेकिन वह गुमराह करते रहे, लेकिन खाता नहीं खोला। फिर मेरे खाते से करीब आठ बार में 18.69 लाख रुपये ठग लिए। एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है। खातों की जानकारी निकलवाई जा रही है।

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान