गढी थाना क्षेत्र में नक्सलियों से मुठभेड़ में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन नक्सली मारे गए
नक्सल प्रभावित जिले के गढी थाना क्षेत्र अंतर्गत रौंदा के जंगल में एक बार फिर से पुलिस व नक्सलियों के आमने-सामने होने से हुई मुठभेड़ में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। यहां मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के ढेर होने की जानकारी मिल रही है। वहीं अन्य नक्सलियों के घायल होने पर पुलिस पार्टी जंगल में नक्सलियों की तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार रौंदा के जंगल में हाकफोर्स के जवान सर्चिंग कर रहे थे। इसी दौरान जंगल में मौजूद नक्सलियों ने सर्चिंग पार्टी पर घात लगाकर फायरिंग करना शुरु कर दिया।
स्वयं को बचाते हुए सर्चिंग पार्टी ने जवाबी फायरिंग की तो तीन नक्सलियों को मार गिराने पर उन्हें सफलता हाथ लगी हैं। वहीं पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए है।
नक्सलियों के पास से बरामद हुए हथियार
मुठभेड़ में मारी गई तीन महिला नक्सलियों के पास से एक इंसास राइफल, एक एसएलआर राइफल व एक 303 राइफल व दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री जब्त की है। मुठभेड मे कुछ नक्सली घायल हुए है जो घने जंगल का फायदा उठा कर भाग गए है।
इनकी तलाश के लिए हाकफोर्स, सीआरपीएफ,कोबरा एवं जिला बल सहित 12 से अधिक टीमों द्वारा सघन सर्च ऑपरेशन कर रही हैं। पुलिस ने महिला नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं और अब उनकी शिनाख्त के लिए कार्रवाई कर रही हैं।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस की इस कार्रवाई पर दी बधाई दी, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली मारी गई हैं। वहीं अन्य नक्सलियों की तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2026 तक नक्सल प्रभावित जिलों से नक्सलियों को पूण रूप से कर देंगे सफाया।

सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार