महाशिवरात्रि पर विशेष व्यवस्था, पहले नागा साधु करेंगे बाबा का दर्शन, फिर आम भक्तों को मिलेगा अवसर
काशी| विश्वनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर दर्शन- पूजन और व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महाशिवरात्रि पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दरबार में शीश नवाएंगे। इसे लेकर सीईओ ने कहा कि महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का पूरा प्रभाव होगा। उन्होंने कहा कि 26 फरवरी को बड़ी संख्या में अखाड़ों के नागा श्रद्धालु दर्शन करने आएंगे, इसलिए आम भक्तों को कुछ देर के लिए रोका जा सकता है। जब तक नागा साधु दर्शन पूजन न कर लें तब तक लाइन रुकी रहेगी। सीईओ ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि दिव्यांगों और बुजुर्गों से अनुरोध है कि वो लंबे समय तक कतार में खड़े नहीं हो सकते, तो ऐसे में वे घर से ही बाबा विश्वनाथ का लाइव दर्शन करें।
फरवरी के 18 दिनों ने सावन का भी तोड़ा रिकॉर्ड
फरवरी के 18 दिनों में 1.03 करोड़ से ज्यादा भक्तों ने बाबा विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन किया। एस दौरान सावन के एक महीने से दोगुना भक्तों ने दर्शन किया है। किसी भी महीने में आने वाले भक्तों की संख्या के मुकाबले ज्यादा है। फरवरी महीने में सावन के एक महीने का भी रिकॉर्ड टूट गया है। पिछले साल सावन के एक महीने में 58 लाख श्रद्धालु आए थे, यहां फरवरी के 18 दिन में ही भक्तों की संख्या करोड़ के पार चली गई है।

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू