पशु क्रूरता की दो घटनॉए, सड़क किनारे सो रहे कुत्ते और पपी को वाहनो कुचला
भोपाल। राजधानी के अलग-अलग थाना इलाको में पशु क्रूरता के दो मामले सामने आए हैं। पहली घटना श्यामला हिल्स थाना इलाके की है, जहॉ अंसल अपार्टमेंट के पास सड़क किनारे सो रहे एक कुत्ते को थार गाड़ी से कुचल दिया। दूसरी और शाहपुरा इलाके में अन्य कार चालक ने स्ट्रीट डॉग के बच्चे को बेरहमी से रौंद डाला। घटनाओ को लेकर पेट लवर्स ने थानों में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक अंसल अपार्टमेंट निवासी और पेट लवर सुनीता जोशी ने शिकायती आवेदन देते हुए बताया की पड़ोसी असलम के बेटे आतिफ ने थार गाड़ी नंबर एमपी 04 वायजी 9123 से दोपहर करीब 12 बजे सड़क किनारे सो रहे कुत्ते को जानबूझकर कुचल दिया। जब घटना के फुटेज मिले, तो कार से कुत्ते को कुचलने की जानकारी पता चली। इसके बाद अन्य पेट लवर जमा हुए और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वहीं शाहपुरा इलाके में कार सवार ने रास्ते पर लेटे स्ट्रीट डॉग के बच्चे पर कार चढ़ाकर उसकी जान ले ली।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति