सनातन हिंदू धर्म सभा की तैयारियां जोरों पर।
दैनिक द लाॅयन सिटी - भोपाल - विदित हो कि भोपाल में विशाल सनातन धर्म सभा का आयोजन समस्त हिंदू समाज के लिए किया जा रहा है, जिसके आयोजक भोपाल के जाने माने पुराण कथा वाचक विद्वान आयोजक- आचार्य पं योगेंद्र शास्त्री जी कर रहे हैं। सनातन हिन्दु धर्म की मान्यता, परंपरा, विधि, व्यवहार क्रियाकलापों के पीछे के रहस्य पर चर्चा करने के लिए यह आयोजन हो रहा है, शास्त्री जी ने बताया कि शास्त्रीय नियमों की दार्शनिकता और वैज्ञानिकता जानने समझने आज महती आवश्यकता है। उसी का निमंत्रण जय मां काली मंदिर मे युवा पत्रकार वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष ओर मंदिर समिति के महासचिव कमलेश रायचंदानी ओर उनकी टीम को दिया गया ।योगेंद्र शास्त्री जी ने बताया कि जहां एक और सनातन हिंदू धर्म के प्रति लोगों की आस्था और विश्वास की वृद्धि हुई है वहीं दूसरी ओर लोग सामान्य और स्थूल तर्कों का आश्रय लेकर सनातन धर्म के नियमों को रूढ़िवाद से भी जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं यह सब जानकारी के अभाव में हो रहा है कुछ ताकतें सनातन हिंदू धर्म की सैद्धांतिक नियमों का मजाक भी बना रही हैं और समाज का एक वर्ग उनसे प्रभावित भी हो रहा है इसमें यह बहुत आवश्यक है, जनमानस परिचित हो, इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए यह हमारा छोटा सा प्रयास है आयोजन में देश भर के अनेक संत विद्वान सम्मिलित होने आ रहे हैं वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक डॉ राष्ट्रीय कथा वाचक डॉक्टर चतुर नारायण पाराशर जी श्री धाम वृंदावन, डॉ रमेश प्रसाद त्रिपाठी, भोपाल राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित अंकित तेनगुरिया विदेशा, भोपाल से महाराज वैभव भटेले जी आचार्य अनिल रुद्रदेव तिवारी जी आदि विद्वान हैं कार्यक्रम आचार्य बृजेश भार्गव जी रहेंगे लेखराज शर्मा कार्यक्रम व्यवस्था पंडित कपिल शर्मा जी रहेंगे । भोपाल हुजूर विधानसभा के विधायक श्री रामेश्वर शर्मा जी के मुख्य आतिथ्य में यह कार्यक्रम संपन्न होगा। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा जी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के विशाल पुरोहित जी रहेंगे इस कार्यक्रम के संयोजक संजय चौबे जी रामनारायण अवस्थी जी कमलेश जोशी जी रहेंगे आयोजन की प्रेरणा गुफा मंदिर के महंत श्री राम प्रवेश दास महाराज जी से मिली है।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति