बेरोजगारी के चलते नहीं हो पा रही थी शादी, डिप्रैशन में आये युवक ने लगा ली फांसी
भोपाल। शहर के अरेरा हिल्स थाना इलाके में स्थित भीम नगर झुग्गी बस्ती में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन शुरुआती जॉच में सामने आया है कि मृतक बीते कई महीने से बेरोजगार हो गया था। बेरोजगारी के कारण उसकी शादी भी तय नहीं हो रही थी। इसी बात को लेकर वह तनाव में रहने लगा था। पुलिस के अनुसार प्रदीप गिरी पिता शिवजी गिरी (26) पूर्व में मेडिकल स्टोर पर काम करता था। शनिवार सुबह उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। नजर पड़ते ही परिजन उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिये अस्पताल लेकर पहुंचे जहॉ डॉक्टर ने चेकअप के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल की छानबीन के दौरान सुसाइड नोट या अन्य सुराग नहीं मिला है। पुलिस की शुरुअती जॉच में पता चला है की करीब तीन महीने पहले उसकी नौकरी छूट गई थी, इसके बाद वह बेरोजगार हो गया था। परिजनो ने बताया कि बेरोजगारी के कारण वह तनाव में रहने लगा था। इन दिनो उसकी शादी की बात भी चल रही थी, लेकिन लड़की वाले उसे देखने आते और काम के बारे में पूछकर लौट जाते थे। बेरोजगारी के कारण शादी तय नहीं होने को लेकर भी वह तनाव मे आ गया था। पुलिस ने शव को पीएम के बाद परिजनो को सौंपते हुए आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति