पति ने दोस्तों को दी सुपारी, 10 हजार में करवाई पत्नी की हत्या, शव बरामद
कहते हैं कि पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है, लेकिन झारखंड में एक पति ने 10 हजार रुपये की सुपारी देकर अपने ही दोस्तों के हाथों पत्नी की हत्या करा दी. पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी गैर युवक के साथ अवैध संबंध है. घटना गोड्डा जिला के बसंतराय थाना क्षेत्र की है. आऱोपी का नाम वरुण मंडल है.
आरोपी वरुण मंडल को अपनी पत्नी पर शक था कि उसका किसी गैर पुरुष के साथ अवध संबंध है और गैरमौजूदगी में अपने कथित प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध बनाती है. इसके बाद वरुण ने अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रची. उसने अपने दो साथियों टुनटुन तांती और भूदेव दास को 10 हजार रुपये की सुपारी दी.
पहले तीनों आरोपियों ने जमकर शराब पी, फिर महिला को घर से बुलाकर सुनसान स्थान पर ले गए. यहां महिला की गला दबाकर हत्या कर दी. महिला की लाश को बसंत राय थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार-झारखंड के बॉर्डर पर सस्ती गांव (महेशपुर बहियार) के पास फेंक दिया. 13 फरवरी को अज्ञात महिला का शव पाया गया था, जिसके बाद बसंतराय थाने की पुलिस अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई थी.
एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीम ने जांच के क्रम में बसंतराय थाना क्षेत्र चनाईचक गांव के हने वाले टुनटुन तांती और पथरगामा थाना क्षेत्र के रहने वाले भुदेव दास को शक के आधार पर हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की. इसी क्रम में मृतका के पति वरुण के द्वारा उन्हें अपनी पत्नी की हत्या के लिए 10 हजार रुपयों की सुपारी देने की बात कबूली.
घटनास्थल से सैंडल-मोबाइल बरामद
अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल से मृतका का सैंडल, मोबाइल, आरोपियों के पास से नशा करने के लिए इस्तेमाल में लाया जाने वाला चिलम और 9710 कैश बरामद किया है. फिलहाल हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता आरोपी पति वरुण मंडल फरार है. उसकी धर पकड़ के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है.

आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई