श्रीनगर। र‎विवार को अमरनाथ यात्रा के लिए 4,903 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू-कश्मीर के जम्मू शहर से घाटी के लिए रवाना हुआ। अभी तक लगभग आठ हजार या‎त्रियों ने प‎वित्र गुफा के दर्शन कर ‎लिए हैं। यहां तैनान अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को 7,900 यात्रियों ने मंदिर के अंदर दर्शन किए, जबकि चार हजार नौ सो से अधिक यात्री आज सुबह उत्तरी कश्मीर बालटाल और दक्षिण कश्मीर पहलगाम में शिविरों से पवित्र गुफा के लिए रवाना हुए। यात्रियों का एक और जत्था आज सुबह भगवती नगर यात्री निवास से सुरक्षा काफिले में घाटी के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने कहा ‎कि इनमें 3790 पुरुष, 847 महिलाएं, तीन बच्चे, 251 साधु, आठ साध्वियां और चार ट्रांसजेंडर शामिल हैं। 62 दिनों तक चलने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई को शुरू हुई और 31 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा उत्सव के साथ समाप्त होगी। समुद्र तल से 3888 मीटर ऊपर स्थित, गुफा मंदिर में एक बर्फ की संरचना है, जिसके बारे में भक्तों का मानना है कि यह भगवान शिव की पौराणिक शक्तियों का प्रतीक है। यहां पर बर्फ के स्टैलेग्माइट की संरचना घटती और बढ़ती रहती है।