मुख्य मार्ग पर स्थित कपड़े की दुकान पर हुई चोरी
*मुख्य मार्ग पर स्थित कपड़े की दुकान पर हुई चोरी*
जितेश सदारंगानी की क्राइम रिपोर्ट
दैनिक द लॉयन सिटी-संत हिरदाराम नगर-मुख्य मार्ग स्थित एक कपड़े की दुकान में बीती रात चोरी की घटना सामने आई है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोर देर रात दुकान की साइड में लगी जाली से चढ़कर दुकान के प्रथम स्थल पर लगे कांच के दरवाजे से अंदर घुसा और नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गया।बताया जा रहा है कि दुकान में हाल ही में नया माल आया था,परन्तु गनीमत रही कि अज्ञात चोर ने नगदी को निशाना बनाया। प्राथमिक अनुमान के अनुसार हजारों रुपयों का नुकसान हुआ है। सुबह जब करीबन 12.30 बजे के आस पास दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर थाना प्रभारी अशोक कुमार गौतम के नेतृत्व में एस आई इंदर सिंग , एस आई सचिन वर्मा ,आरक्षक नरेंद्र श्रीवास्तव एवं उनकी टीम ने त्वरित संज्ञान में लेते हुए टीम के साथ पहुंच कर मौके का जायजा लिया फिलहाल पुलिस घटना का सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ