अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की प्रांत बैठक द लाॅयन सिटी मैरिज गार्डन में संपन्न।
दैनिक द लाॅयन सिटी - भोपाल - अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के सभी आयामों की प्रांत बैठक हलालपुर स्थित द लाॅयन सिटी मैरिज गार्डन में संपन्न हुई । इस बैठक में पूरे मध्य भारत प्रांत के सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता पधारे । इस एक दिवसीय बैठक में मुख्य रूप से एएचपी केंद्रीय पदाधिकारी प्रदीप गोर, एएचपी क्षेत्रीय अध्यक्ष अतुल काका, हिंदू हेल्प लाईन क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश रायचंदानी, क्षेत्रीय महामंत्री मूलचंद साध, प्रांत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ठाकुर प्रांत महामंत्री संजीव पटेरिया की विशेष उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई। अभिराज सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय छात्र परिषद, भोपाल ने द लाॅयन सिटी संवाददाता को बताया कि, इस आयोजित बैठक में हिंदू हेल्पलाइन के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश रायचंदानी ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर सैकड़ो पदाधिकारीगण व कार्यकर्ताओं की बीपी, शुगर, बीएमआई व बीपी की जांच की। पूर्व विभाग अध्यक्ष सोनू हिन्दू एवं महामंत्री करण सैनी ने बताया कि, इस अवसर पर बड़ी संख्या में दायित्व सौंप गए जिसमें संगठन के विस्तार, छात्र हितों एवं आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यश दुबे को अध्यक्ष, उमेश यादव को उपाध्यक्ष, सुशांत शर्मा को महामंत्री, नीरज सूर्या , एवं शुभम भूमिहार को मंत्री का दायित्व सौंपा गया। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए छात्र हितों की रक्षा एवं संगठन को महाविद्यालय में और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।

मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?
सरकार का एक्शन: Vedanta पर अरबों रुपये की देनदारी का मामला, DGH ने भेजा नोटिस
पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी का धरना, प्रधान-शाह और मोदी के इस्तीफे की मांग
राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के इस्तीफे की उठी मांग