ज्वाला कान्वेंट स्कूल का रंगारंग वार्षिक उत्सव संपन्न ।

 

बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा ।

 

संत हिरदाराम नगर स्थित ज्वाला कान्वेंट स्कूल का रंगारंग वार्षिक उत्सव सोमवार को द लाॅयन सिटी मैरिज गार्डन हलालपुरा पर संपन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पार्षद एवं नगर निगम एमआईसी सदस्य राजेश हिंगोरानी अपने संबोधन में कहा बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है काफी सराहनीय इसके लिए में बधाई देता हूं स्कूल स्टाफ को । कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदू हेल्पलाइन के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश रायचंदानी की उन्होंने अपने संबोधन में कहा बच्चों की माता-पिता को बच्चों के समय देना चाहिए और बच्चों को माता-पिता के त्याग को समझते हुए मन लगाकर पढ़ाई करना चाहिए। उक्त जानकारी देते हुए स्कूल के प्राचार्य राज बतरा ने बताया कार्यक्रम की शुरुआत द लायन सिटी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष कमलेश रायचूदानी, उपाध्यक्ष मुन्ना अड़तानी, आडीटर हरीश लालवानी, जानी मूलचंदानी एवं रमेश कुमार कृष्नानी ने मां सरस्वती पर मलार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया । इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने हवा हवाई काला चश्मा हाय रब्बा हाय रब्बा पापा कहते हैं मेरा बेटा नाम करेगा पर बच्चों ने डांस कर सभी अतिथियों का मन मोहित कर दिया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पधारे ब्रह्म कुमारी बीके केंद्र से दीदी वंदना बहन एवं भाई इंद, हिंदू फेस क्लब के अध्यक्ष हीरो इसरानी समाजसेवी नरेश चोटवानी, जय चोटवानी , प्रेस क्लब के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार सतीश बतरा शिक्षाविद पंडित अवधेश शुक्ला केटी शाहानी स्कूल के प्राचार्य हरिओम शर्मा, नानक दादलानी माधव घनश्याम नी अशोक तनवानी दिनेश रायचंदानी मौजूद रहे । इस अवसर बच्चों का फैंसी ड्रेस कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जो काफी आकर्षक का केंद्र रह इस अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चों के पालक गण उपस्थित थे मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शन करने वाले सभी बच्चों को अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम का संचालन स्कूल की शिक्षिका का भारती चांदनानी एवं सुरभि भागवानिया द्वारा किया गया। स्कूल की सभी शिक्षिकाओं को भी पुरस्कृ किया गया। स्कूल प्राचार्य सतीश बत्रा ने द लायन सिटी मैरिज गार्डन को धन्यवाद अर्पित किया निशुल्क जगह प्रदान और सारी व्यवस्थाएं करने के लिए।