भगवान श्री कृष्ण और श्री राधा रानी की बाल लीलाएँ प्रेम भक्ति और अलौकिक आनंद - श्री वत्स जी महाराज
दैनिक द लाॅयन सिटी - संत हिरदाराम नगर - संत नगर रेलवे माल गोदाम के पास चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा व्यास आचार्य श्री श्री वत्स जी महाराज ने भगवान कृष्ण के जन्म एवं लीलाओं की कथा सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
भगवान श्री कृष्ण और श्री राधा रानी की बाल लीलाएँ प्रेम भक्ति और अलौकिक आनंद से परिपूर्ण हैं। श्री कृष्ण की बाल लीलाएँ गोपियों गोप.गोपियों ब्रजवासियों और विशेष रूप से श्री राधा रानी के साथ अनेक मधुर प्रसंगों से ओतप्रोत हैं।
श्री कृष्ण का जन्म मथुरा के कारागार में हुआ लेकिन उनके पिता वसुदेव ने उन्हें यशोदा और नंद बाबा के यहाँ गोकुल में पहुँचा दिया। वहीं दूसरी ओर श्री राधा रानी का जन्म वृषभानु जी और माता कीर्ति के यहाँ बरसाना में हुआ। मान्यता है कि श्री राधा जी बिना किसी शारीरिक जन्म के दिव्य ज्योति रूप में प्रकट हुई थीं। श्री राधा और श्री कृष्ण का प्रथम मिलन उनके बाल्यकाल में ही हुआ। जब श्री कृष्ण छोटे थे तब वे गोकुल में अपनी बाल लीलाओं से सभी को आनंदित करते थे। जब वे अपने बाल्यकाल में गोचारण करने लगे तब उनका सान्निध्य राधा रानी से बढ़ने लगा। व्यास पीठ का पूजन करने वालो में समस्त भागवत कथा आयोजन समिति सफल आयोजन की शुभकामनाएं कथा व्यास आचार्य श्री श्री वात्स जी महाराज ने पूर्व जिला पंचायत विष्णु विश्वकर्मा नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता विशाल पुरोहित, युवा पत्रकार वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष कमलेश रायचंदानी, पत्रकार संघ के संस्थापक अध्यक्ष कमल मनसुखानी
कमलेश देवानी,भूपेन्द्र गुर्जर, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राम बंसल , वार्ड पंच के पार्षद अशोक मारण रूप कुमार सोनी रोहित परमार संदीप पचौरी राम जी ठाकुर कार्यक्रम की संयोजक हिंदू फैंस क्लब के अध्यक्ष हीरो हिंदू कार्यक्रम के आयोजन मुकेश सूर्यवंशी कालूराव आचार्य पंडित बृजेश भार्गव समस्त नुक्कड़ वाली माता मंदिर सेवादारी पीपीलेश्वर हनुमान मंदिर कार्यक्रम के प्रभारी विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री जीतू कटारिया, त्रिलोकयानी दया मेंऱ रवि मराठा समस्त आयोजन समिति के आचार्य पंडित रवि पटैरिया ने सफल आयोजन की सभी को बधाई दी।

पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Supreme Court of India ने CISF कांस्टेबल बहाली मामले में केंद्र की अपील खारिज की
पारदर्शी आबकारी नीति से सरकार की कमाई में ऐतिहासिक बढ़ोतरी
लोकसभा सीटों में 50% वृद्धि से उत्तरी राज्यों को बढ़त, दक्षिण भारत को संभावित नुकसान
Madhya Pradesh High Court की सख्ती, डॉक्टर को रिश्वत मामले में फटकार