संत नगर में धूमधाम से निकली कलश यात्रा, सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ
संत नगर में धूमधाम से निकली कलश यात्रा, सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ
श्रीमद्भागवत कथा अमृत पान करने से संपूर्ण पापों का नाश होता है.आचार्य वत्सजी महाराज
दैनिक द लाॅयन सिटी - संत हिरदाराम नगर - आज मंगलवार से संत नगर रेलवे माल गोदाम के पास संगीतमय सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ हुई। कथा के पहले दिन धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई जो प्रमुख मार्गो से होती हुई कथा स्थल पहुंची। महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर शामिल हुई। कलश यात्रा में आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्वालु शामिल हुए जो भगवान की भक्ति में लीन होकर नृत्य करते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा में कथा वाचक वत्स जी महाराज बग्गी में सवार थे। जिनका जगह.जगह पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। यह कथा अयोध्या से पधारे वत्स जी महाराज के मुखारविंद से हो रही है।
कथा के पहले दिन वत्स जी महाराज ने भागवत के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से सभी कष्ट दूर हो जाते हैंए मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। श्रीमद्भागवत कथा सुनने से पापी भी पाप मुक्त हो जाते हैं। सबसे पहले सुकदेव जी महाराज ने राजा परीक्षित को भागवत कथा सुनाई थी, उन्हें सात दिनों के अंदर तक्षक के दंश से मृत्यु का श्राप मिला था। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा अमृत पान करने से संपूर्ण पापों का नाश होता है। आगे उन्होंने कहा कि भगवान प्रेम से मिलते हैं। उन्होंने भजन की प्रस्तुतियां दी जिस पर भक्ति में मग्न होकर श्रद्वालु जमकर नृत्यु करते नजर आए। कथा में कार्यक्रम आयोजक मुकेश सूर्यवंशी, हीरो हिंदू,विश्व हिंदूए विशाल पुरोहित, राम बंसल, विश्व हिंदूपरिषद के जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गुर्जर, आचार्य पंडित रवि पटेरिया, जीतू कटारिया, दया मेहर, रोहित परमार, कमल मनसुखानी, त्रिलोक यानी, अनीता मिश्रा, पार्वती पांडे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

सोने-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट, जानें आपके शहर में आज का ताजा भाव क्या है
भगवान खुश, भक्त फिट...ये घास चमत्कारी, गणेश जी की प्रिय, सेहत के लिए वरदान