दैनिक द लाॅयन सिटी - भोपाल - राष्ट्रीय सिंधी मंच भोपाल का सुन्दर कार्यक्रम हलालपुरा स्थित द लाॅयन सिटी मैरिज गार्डन मे किया गया । इस आयोजित कार्यक्रम मे महिला शक्ति श्रीमती भारती हासानी मुख्यातिथि रही । 

आज के कार्यक्रम में राष्ट्रीय सिंधी मंच के संस्थापक अध्यक्ष रोशन लाल उतवानी ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए नवनियुक्तिया की जिसमे हीरानन्द गनवानी को राष्ट्रीय सलहाकर समिति मे, कमलेश रायचन्दनी को राष्ट्रीय कोर कमेटी ओर कैलाश शर्मा को मध्यप्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष एवं वासु जेठानी को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है l साथ ही पत्रिकारिता क्षेत्र में अपना हुनर दिखाने वाली युवा पत्रकार ममता गनवानी ओर CA बन कर अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करने वाली कुमारी नीलिमा मंगलानी का शाल और पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप अध्यक्ष रोशनलाल उतवानी ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय सिंधी मंच और उसके कार्यों तथा आने वाले समय में होने वाले आयोजनों की विस्तृत जानकारी दी । कमलेश राचंदानी ने अपने उद्बोधन में जोर दिया कि समाज में एकता लाने की जरूरत है उसी कड़ी में कैलाश शर्मा एवं हीरानंद गनवानी ने अपने उद्बोधन में समाज विकास के विचार रखे । कार्यक्रम में राष्ट्रीय सिंधी मंच के संस्थपक अध्यक्ष रोशन लाल उतवानी, हीरानन्द गनवानी राष्ट्रीय सलहाकर समिति , कमलेश रायचन्दनी को राष्ट्रीय कोर कमेटी , कैलाश शर्मा मध्यप्रदेश अध्यक्ष , वासु जेठानी प्रदेश सचिव, राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य,रवि जेसवानी, दर्शन कुकरेजा, सलाहकार, मुकेश हासानी ओर पत्रकार सुरेश जसवानी, महेश गुरुबानी, रवि जेसवानी, जोनी कुमारमूलचंदानी, शमी गंगवानी ,भरत जेठानी, अशोक गनवानी, ओ. पी. पोहनी, मुकेश हँसानी, जीतेन्द्र वरयानि, अर्जुन मांगलानी, सनी वर्णदानी आदि मौजूद रहे । कार्यक्रम का सुन्दर ओर कुशल संचालन राकेश शेवानी ने किया l इस अवसर पर रोशन लाल उतवानी जी ने बताया कि आज से यह दिन सिंधी एकता को याद में रखते हुए आज से 25 दिसंबर, सनातनी सिधी आक्रोश दिवस के रूप में मनाया जाएगा।