दैनिक द लाॅयन सिटी - संत हिरदाराम नगर के कथावाचक मुकेश महाराज ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि, गत दिनों उनके खिलाफ भ्रामक खबरें फैलाने व षड्यंत्र में फसाने की कोशिश करने वाले भोपाल निवासी कमलेश के खिलाफ मेने थाना बैरागढ़ में पहुंचकर आवेदन दिया है और कानूनी कार्रवाई की मांग की है मुकेश महाराज ने अपने लिखित आवेदन में कहा कि कमलेश भ्रामक खबरें फैलाकर वह झूठे आरोप लगाकर तथा नकली बैंकिंग ट्रांजैक्शन दिखाकर जनता व मीडिया को गुमराह करके उनकी ख्याति नष्ट करके अनैतिक तरीके से पैसे ऐंठना चाहता है जबकि कमलेश द्वारा कोई भी धनराशि मुझको नहीं दी गई है इसीलिए झूठी व भ्रामक खबरें फैलाने,ख्याति नष्ट करने और नकली बैंकिंग ट्रांजैक्शन दिखाकर षड्यंत्र रचने वाले कमलेश के खिलाफ मैने जांच व कानूनी कार्यवाही की मांग की है। गौरतलब हो कि कुछ दिन पहले कमलेश नामक व्यक्ति ने कथा वाचक मुकेश महाराज पर आरोप लगाते हुए पुलिस मे रिपोर्ट की थी कि उनके बेटे को विदेश में नौकरी दिलाने के चलते मुकेश महाराज ने उनसे डेढ़ लाख रुपए लिए हैं जो वह अब वापस नहीं कर रहे, जिसका का खंडन करते हुए मुकेश महाराज ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ थाना बैरागढ़ में पहुंचकर आवेदन दिया ।