अमित बघेल की गिरफ्तारी को लेकर सिंधी समाज की महिलाओं की अगुवाई में प्रदर्शन
दैनिक द लाॅयन सिटी - भोपाल - छत्तीसगढ़ स्थित सियासी नेता अमित बघेल द्वारा कथित रूप से सिंधी समाज के इष्ट-देवता भगवान श्री झूलेलाल जी एवं समाज के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियाँ करने का मामला सामाजिक उबाल लेकर आया है। जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। इसके संबंध में रायपुर में FIR दर्ज की गई है, लेकिन गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। इसके जवाब में, भोपाल स्थित सिंधी कॉलोनी-मोहल्ला पंचायत की महिलाओं की अगुवाई में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में पंचायत अध्यक्ष कमलेश गंगवानी, महामहासचिव जगदीश बदलानी, शकुन देव रख्यानी, महक खुशलानी, रीता बाजाज, चेतना वधवानी, जानवी माधवानी, कशिश गंगवानी और अंशु अरोरा सहित समाज के बच्चे-बुजुर्ग उपस्थित थे। उन्होंने राज्य सरकार व जिला प्रशासन से आग्रह किया कि बघेल की गिरफ्तारी हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने आगे कहा कि सिंधी समाज संविधान में आस्था रखता है और सरकार से उम्मीद है कि दोषियों को जेल तक पहुँचाया जाएगा।

तुलसी और गौमाता: आरोग्य प्राप्ति के दो दिव्य स्तंभ, जानें कैसे दूर रहेंगे रोग?
यंत्रों की रहस्यमयी शक्ति: जानें कैसे ज्यामितीय आकृतियां बदल सकती हैं आपकी किस्मत?
हथेली में छिपा है आपके जीवन का नक्शा: जानें रेखाओं और बनावट का दिलचस्प संकेत
अतिथि सत्कार की पहली कड़ी: मेहमान को पानी पिलाने के पीछे छिपे हैं ये 3 बड़े रहस्य
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण