405 लीटर देशी शराब,थार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
दैनिक द लाॅयन सिटी - भोपाल - अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल हरीनारायणचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के पालन में पुलिस उपायुक्त जोन 4 मयूर खंडेलवाल, अति0 पुलिस उपायुक्त मलकीत सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त बैरागढ़ आदित्य राज सिंह के मार्गदर्शन थाना खजूरी सड़क भोपाल पुलिस ने मुखबिर की सूचना प्राप्त होने पर से त्वरित कार्यवाही कर अवैध शराब की कुल 405 लीटर देशी शराब एवं एक महिन्द्रा थार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार कुल कीमती 1790450/- रूपये का मशरूका जप्त किया गया । मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना प्रभारी परि. एसीपी दिव्या झारिया के हमराह स्टाफ के साथ ग्राम फंदा चौराहा पहुंचकर राहगीर गवाहन को मुखबिर की सूचना से अवगत कराकर हमराह में लेकर धामनिया रोड पहुंचे तभी एक थार कार काले रंग की तेजी से भोपाल तरफ आ रही थी जिसको रोकने का प्रयास किया तो कार के चालक ने कार को तेजी से चलाकर रेल्वे क्रासिंग के पास एक खेत में डाल दिया और ब्रेक लगा दिये जिसको घेराबंदी कर पकडा पकडने के बाद नाम पता पूछा तो चालक ने अपना नाम अरुण निवासी ग्राम बैरागढ कला तथा बगल में बैठे लडके ने अपना नाम निखिल निवासी वेहटा गांव बैरागढ का होना बताया जिनकी कार की कुल 45 कार्टून देशी मदिरा मसाला एवं देशी मदिरा प्लेन शराब रखी हुई थी शराब परिवहन के संबंध में दोनो से वैध लाईसेंस/कागजात मांगा गया जो कोई लायसेंस/कागजात नही होना बताया। आरोपीयो का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से मौके पर ही आरोपी अरुण व निखिल को विधिवत गिरफ्तारी पत्रक के समक्ष गवाहन के गिरफ्तार किया गया बाद आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 316/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया । सराहनीय भूमिका, थाना प्रभारी परि0 डीएसपी श्रीमति दिव्या झारिया, सउनि प्रवीण सिंह, प्रआर महेश चंदवासिया, प्रआर गिरीश राठौर ,आर वरूण त्रिपाठी, आर जितेन्द्र सिंह, , आर लखनदास, आर विवेक नरवरिया , आर प्रेमनारायण राठौर , आर हरीश मेवाडा, आर शुभम मालवी , आर गोविंदा धुर्वे की रही।

केकेआर मैच में मुकुल चौधरी की बल्लेबाजी पर फिदा हुए सुनील गावस्कर
कृति सैनन पहुंचीं भोपाल, कक्षा से पंचायत तक विकास कार्यों का लिया जायजा
पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के छोटे भाई का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
सिनेमाघरों में रिलीज ‘डकैत’, जानें आदिवी शेष-मृणाल ठाकुर की फिल्म की पूरी डिटेल
परीक्षा से पहले लीक हुआ प्रश्नपत्र, IGIMS के सिस्टम पर उठे सवाल
अनुराग कश्यप ने ‘लुटेरा’ से जुड़ा किस्सा बताया, रणवीर सिंह को लेकर कही दिलचस्प बात
दिल्ली के तिलक नगर में बाल संत अभिनव अरोड़ा के परिवार पर हमला, देर रात हंगामा