जीवन का नया पड़ाव स्वस्थ्य एवं सुखमय व्यतित हो : पुलिस आयुक्त श्री मिश्र
समाचार पत्र- सम्पादक कमलेश रायचंदानी
दैनिक द लाॅयन सिटी - भोपाल - नगरीय पुलिस भोपाल में सेवाकाल पूर्ण कर चुके 14 अधिकारियों/कर्मचारियों को सेवा निवृत्ति के अवसर पर आज दिनाँक 03 नवंबर 2025 को आयुक्त कार्यालय सभागार में विदाई समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई।
समारोह के अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों को उपहार एवं श्रीफल भेंट कर भावभीनी विदाई दी तथा स्वस्थ्य एवं सुखी जीवन की शुभकामनाएं दी, साथ ही समारोह में मौजूद अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं परिजनों ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दींl
इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने सेवाकाल के दौरान की महत्वपूर्ण घटनाओं एवं पलों को सभी से साझा किए, साथ ही माता-पिता, पत्नी एवं बच्चों के सपोर्ट/सहयोग को याद करते हुए भोपाल पुलिस तथा मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों के मार्गदर्शन व सहयोग के लिए आधार व्यक्त कर धन्यवाद दिया, साथ ही परिजनों ने भी पुलिस के प्रति समर्पण एवं भावनाओं को व्यक्त करते हुए पुलिस विभाग का आभार जतायाl साथ ही सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजनों ने कविता के माध्यम से अपने पिता एवं पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया l
सम्मान समारोह के अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री मिश्र ने सभी अधिकारियों तथा उनके परिजनों को सेवानिवृत्ति की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन का नया पड़ाव सुखमय एवं स्वस्थ्य व्यतित होl अपने
स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखने के लिए समय का समायोजन करे। सेवा निवृत्ति के बाद दिनचर्या में अक्सर बहुत ही ज्यादा परिवर्तन आ जाता है, इस कारण स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते हैं जिससे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य खराब हो जाता है l स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है, वृद्धावस्था में स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहेंl इसलिए आप सभी से आग्रह है कृपया अपने आप को हमेशा व्यस्त रखे एवं फिट रहे ताकि अपना एवं अपने परिवार का बखूबी से ध्यान रख सके l अगर सेवाकाल के दौरान आपके कोई ख्वाब या योजना अधूरी रह गई हो तो उसे अवश्य पूरा करें l भोपाल पुलिस परिवार हमेशा आप लोगों के साथ है, आपके परिवार मे कभी कोई जरूरत लगे तो बेझिझक अधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैं l आप सभी को स्वस्थ्य एवं सुखी सेवानिवृत्त जीवन की अनंत शुभकामनाएं l
विदाई समारोह में पुलिस उपायुक्त श्री अखिल पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीमती नीतू ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीमती मंजू लता खत्री, रक्षित निरीक्षक श्री जयसिंह तोमर
एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा सेवानिवृत अधिकारियों के परिजन मौजूद रहे।
*निम्न अधिकारी/कर्मचारी हुए सेवा निवृत्त-*
1-कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक श्री अनूप सिंह नैन
2- कार्यवाहक निरीक्षक श्री चतुर्भुज सिंह राठौर
3- कार्यवाहक उप निरीक्षक श्री नवाब सिंह
4- कार्यवाहक उप निरीक्षक श्री द्वारिका सिंह सोमवंशी
5-सहायक उप निरीक्षक श्री रघुवीर प्रसाद
6- सहायक उप निरीक्षक श्री राम प्रकाश सिंह
7- सहायक उप निरीक्षक श्री अशोक
8- कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री सूर्यभान
9- कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री मोहनलाल
10- कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक श्री ओमप्रकाश
11- कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री साहब सिंह
12- कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री रामकृष्ण सिंह
13- प्रधान आरक्षक श्रीमती रंजना दुबे
14-आरक्षक श्री कृष्ण लाल बरमैया

काल भैरव मंदिर में सेल्फी पर रोक, पुलिसकर्मी की रील से मचा बवाल