दैनिक द लाॅयन सिटी - भोपाल - संत हिरदाराम जिला द्वारा 2 नवंबर को हलालपुर स्थित द लायन सिटी मैरिज गार्डन में रक्तदान शिविर का आयोजन हुतात्मा दिवस के उपलक्ष में कोठारी बंधुओ की स्मृति में किया गया।

कार्यक्रम में विहिप बजरंग दल के विभाग मंत्री जीवन शर्मा ,विभाग संयोजक अभिजीत ,कार्यक्रम अतिथि युवा पत्रकार वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष कमलेश रायचंदानी , जिला मंत्री चंदू सबनानी ,जिला सह मंत्री जीतू कटारिया ,जिला संयोजक गजेंद्र मेवाड़ा ,जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुर्जर ,संदीप जैन ,जिले के नरेश चौहान ,मनीष शर्मा ,सोनू मीना ,प्रखंड अध्यक्ष त्रिलोक ख्यानी ,दशरथ राजपूत ,मंत्री युवराज मीना,संयोजक करण नागर,पार्वती नायक,राघवेंद्र बघेल,विकी मीना,राजेश विश्वकर्मा, धर्मेंद्र धर्मेंद्र यादव,संपत राव,संजय पूर्विया,रोहित मल्होत्रा,भगवान सिंह मेहर,सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हर वर्ष यह कार्यक्रम बजरंग दल द्वारा कोठारी बंधु स्वर्गीय शरद कोठारी जी,एवम राम कुमार कोठारी जी के बलिदान दिवस (हुतात्मा दिवस) के रूप में मनाता हे, जिन्होंने अयोध्या श्री राम मंदिर निर्माण अभियान में अपने प्राणों का बलिदान हिंदू समाज के लिए दे दिया।

युवाओं में देश धर्म के लिए त्याग बलिदान की भावना जागृत करने के लिए बजरंग दल रक्तदान शिविर का आयोजन करता है साथ ही दान किए हुए रक्त से जरूरतमंद लोगों के प्राणों की रक्षा होती हे,रक्तदान ही जीवन दान हे,इस भावना को युवाओं में आत्मसात करवाने हेतु यह आयोजन है वर्ष किया जाता हे।