अमित बघेल की टिप्पणी को लेकर सिंधी समाज और अग्रवाल समाज में आक्रोश

 

 

जितेश सदारंगानी की रिपोर्ट

दैनिक द लॉयन सिटी - संत हिरदाराम नगर-छत्तीसगढ़ क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल की विवादित टिप्पणी को लेकर समाज में तीव्र आक्रोश व्याप्त है। बताया जा रहा है कि अमित बघेल ने भगवान झूलेलाल और अग्रसेन महाराज पर अपशब्द कहे जिससे सिंधी समाज एवं अग्रवाल समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इसी मामले को लेकर रविवार दिनांक 2 नवंबर को सिंधी समाज और कई सामाजिक संगठनों ने मुख्य मार्ग पर कड़ा विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय स्तर पर लोगों ने अमित बघेल की गिरफ्तारी कि मांग की है। वहीं कुछ संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे ओर भी तीव्र विरोध प्रदर्शन करेंगे?