सिंह फार्महाउस में छठ महोत्सव की भव्य आभा बिखरी।
सिंह फार्महाउस में छठ महोत्सव की भव्य आभा बिखरी।
देश के विभिन्न शहरों से पहुँचीं महिलाएं, डूबते और उगते सूर्य को दिया अर्घ्य।
ममता गनवानी - खबर
दैनिक द लाॅयन सिटी - भोपाल। ग्राम बाघिनी, जिला कैमूर (बिहार) मूल निवासी डॉ. एच. पी. सिंह एवं ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के बीसनखेड़ी स्थित “सिंह फार्महाउस” में इस वर्ष भी छठ महोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। तीन दिन तक चले इस पारंपरिक पर्व में सिंह परिवार की महिलाएं देश के विभिन्न राज्यों प्रयागराज, आगरा, रायपुर, सासाराम, मोहनिया, और भोपाल से विशेष रूप से शामिल होने पहुँचीं।
छठ पर्व की शुरुआत पहले दिन “नहाए-खाए” से हुई, जिसमें व्रती महिलाओं ने शुद्ध आहार ग्रहण कर व्रत की शुरुआत की। दूसरे दिन “खरना” के अवसर पर गुड़ की बखीर (खीर) और ठेकुआ प्रसाद तैयार किया गया। तीसरे दिन डूबते सूर्य को और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सूर्य उपासना की गई।
इस अवसर पर आशा सिंह (प्रयागराज, यूपी), प्रतिभा सिंह (आगरा, यूपी), विमला सिंह (बघिनी, मोहनिया, बिहार), जूसी सिंह (सासाराम, बिहार), सरोज सिंह एवं प्रीति सिंह (रायपुर, छत्तीसगढ़), मोनल सिंह, अनिता सिंह, सीमा सिंह एवं कृष्णा सिंह (भोपाल) सहित परिवार की सभी महिलाओं ने व्रत में भाग लेकर वातावरण को भक्ति और लोक परंपरा से सराबोर कर दिया।
सूर्य पूजा और मातृशक्ति के समर्पण का यह पर्व सिंह परिवार में हर वर्ष बड़े उत्साह से मनाया जाता है। बीसनखेड़ी का यह आयोजन पूरे क्षेत्र में आस्था, परंपरा और परिवारिक एकता का प्रतीक बन गया है।

तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप