छठ महापर्व पर विधायक ने दीपदान कर भोजपुरी समाज को दी शुभकामना ।
दैनिक द लाॅयन सिटी - संत हिरदाराम नगर-भोजपुरी साहित्य एवं सांस्कृतिक संस्था के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति आयोजित छठ महापर्व में मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व प्रोटेम स्पीकर एवं वर्तमान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के द्वारा साई झूलेलाल विसर्जन घाट पर डूबते हुए सूर्य को अर्घ देकर सुख समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष एवं कालिदास संस्कृत अकादमी उज्जैन के उपनिदेशक पंडित दिनेश कुमार मिश्रा व अन्य गणमान्य नागरिकों के द्वारा दीपदान किया गया । चार दिवसीय ये पर्व नहाए खाये से प्रारंभ होकर उगते हुए सूर्य को अर्घ देने के साथ समाप्त होता है। प्राचीन काल से चले आ रहे सूर्य की उपासना के इस पर्व की धूम पूरे विश्व भर में है। संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिंधी सेंट्रल पंचायत के सुरेश जसवानी, प्रकाश मीरचंदानी, पार्षद श्रीमती कुसुम चतुर्वेदी भोपाल विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मोहन सोनी जिला उपाध्यक्ष राम बंसल, चंद्र प्रकाश इसरानी मंडल अध्यक्ष मनीष बागवानी भोजपुरी कवि अनिल मिश्राजी, नंदकिशोर डाबी जी ,अभिलाष मिश्रा जी,सत्यप्रकाश,राजू बाराने जी सहित सैकड़ों की संख्या उपस्थित रहे लोगो को शुभकामनाएं दीं।

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे