गेहीराम सीतलानी को चेंबर ऑफ कॉमर्स ने किया सम्मानित
गेहीराम सीतलानी को चेंबर ऑफ कॉमर्स ने किया सम्मानित
सिंधी समाज में अपार हर्ष व्याप्त
दैनिक द लाॅयन सिटी - खंडवा।वरिष्ठ समाजसेवी गेहीराम सीतलानी की बरसों से जारी सामाजिक सक्रियता के चलते शहर की सर्वोच्च व्यापारिक संस्था पूर्व निमाड़ चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने उन्हें सम्मानित किया।इस उपलब्धि पर समाज में हर्ष व्याप्त है।
सिंधी समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री अग्रवाल धर्मशाला में विगत रात्रि संपन्न दीपावली मिलन समारोह में शहर की विभिन्न सक्रिय समाजसेवी शख्सियतों को सम्मानित किया गया,जिसमें चेंबर ऑफ कॉमर्स के संरक्षक गेहीराम सीतलानी भी शामिल थे।स्वास्थ्य लाभ ले रहे श्री सीतलानी का सम्मान पत्र उनके पुत्र राजकुमार सीतलानी ने ग्रहण किया।श्री सीतलानी पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष, भारतीय सिंधु सभा के संरक्षक, कटलरी संगठन के संरक्षक हैं। इसके साथ ही साथ वे सिंधी सेंट्रल पंचायत के 11 वर्ष तक सचिव भी रहे।नगर पालिक निगम में 5 वर्ष तक नेता प्रतिपक्ष भी रहे।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा भी लगाई तथा भारतीय जनता पार्टी से भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए रहे।उनकी दीर्घावधि सामाजिक गतिविधियों के चलते सिंधी समाज में होने भीष्म पितामह कहा जाता है।समाज की प्रत्येक सामाजिक,धार्मिक,राजनीतिक और व्यवसायिक गतिविधि में वे प्रथम पंक्ति में नजर आते हैं, उनके दिशा निर्देशन में ही सारे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा इस सम्मान की प्राप्ति पर सिंधी समाज के सर्वश्री मेठाराम पिंजानी, सुंदरदास फतवानी,गोपालदास पमनानी,मोहन दीवान,अनिल आरतानी,नरेंद्र लधानी,डॉक्टर जी एल हिंदुजा,श्याम हेमवानी,घनश्याम वाधवा,किशोर लालवानी,मुकेश चंचलानी,घनश्याम संतवानी,ताराचंद जेठवानी,कमल नागपाल,चंद्रकुमार वाधवा,राम वासवानी मनोहरलाल संतवाणी,मनोज गेलानी,महेश कुमार चंदवानी, जयरामदास खेमानी,शत्रुघ्न वासवानी, राजू वाधवा सहित सभी समाज जन ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं, साथ ही चेंबर का आभार व्यक्त किया है।

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे