स्थाई वारंट में 6 महीने से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार
जितेश सदारंगानी: संवाददाता
दैनिक द लॉयन सिटी संत हिरदाराम नगर-बैरागढ़ पुलिस ने चेक बाउंसिंग मामले में छह महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। ए.सी.पी आदित्य राज सिंग ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ न्यायालय द्वारा धारा 138 के तहत स्थाई वारंट जारी किया गया था, लेकिन वह लंबे समय से गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था,मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अशोक कुमार गौतम एवं उनकी टीम द्वारा आरोपी के संभावित ठिकानों पर निगरानी रखी। गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच आगे जारी है। बैरागढ़ पुलिस की तत्परता से छह महीने पुराने इस मामले का खुलासा हो सका है। गिरफ्तार आरोपी का नाम गौतम उम्र 30 साल निवासी बैरागढ़ भोपाल,इस कार्रवाई में मुख्य रूप से उप निरीक्षक इंदर सिंह,
प्रधान आरक्षक नरेंद्र श्रीवास्तव,आरक्षक निर्मल,आरक्षक सुमित की एहम भूमिका रही।

खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
नीतीश कुमार का अधूरा मिशन पूरा करेंगे निशांत? पटना में ‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’ के पोस्टर चर्चा में
जिला न्यायालय के पास चलती बाइक बनी आग का गोला, मचा हड़कंप
नक्सली कमांडर सोढ़ी केशा ने 42 साथियों संग किया आत्मसमर्पण