सांस्कृतिक सिंधी गरबे के पहले दिन दिखी प्रॉप्स, कॉस्ट्यूम्स और ज्वेलरी की रौनक।
माता दुर्गा की आरती एवं भगवान झूलेलाल के बहराना साहिब से हुई पहले दिन महोत्सव की शुरुआत*
सम्पादक कमलेश रायचंदानी जी
दैनिक द लाॅयन सिटी - भोपाल। सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित 4 दिवसीय सांस्कृतिक सिंधी गरबा के पहले दिन पूरे गरबा ग्राउंड में सिंधियत की झलक देखने को मिल रही थी, चारों और रंग बिरंगे परिधानों में गरबा प्रेमी माँ की आराधना करते हुए सुंदरवन गरबा ग्राउंड पहुंचे, इस गरबे की शुरुआत माता दुर्गा की आरती एवं भगवान झूलेलाल के बहराना साहिब के साथ हुई, जिसमें सभी लोगो के बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। उसके बाद गरबा पंडाल में आरती के समय जगमगाते दिए और 50000 हजार वाल्ट साउंड पर म्यूजिक के साथ जब ढोल नगाड़े बजे तो गरबा करने पहुचे पैरिट्सेपेंट्स का जोश पूरी तरह गरबा करने को तैयार था, फिर सभी पार्टिसिपेंट्स ने गरबा खेलना शुरू किया, इन सभी पार्टिसिपेंट्स का उत्साह ऐसा था कि 25 दिन बाद आज जब ग्राउंड में गरबा खेलने को मिला तो इन सभी की रौनक देखने योग्य थी, कोई भगवान झूलेलाल की पालकी,
कोई प्रेमानंद जी महाराज जी का स्वरूप धारण कर पार्टिसिपेंट्स कर गरबा ग्राउंड पहुचे, जो गरबा ग्राउंड में बहुत ही आकर्षण का केंद्र दिखाई दे रहे थे, साथ ही पहले दिन
प्रॉप्स, कॉस्ट्यूम्स और ज्वेलरी की रौनक भी गरबा ग्राउंड में देखने को साफ़ दिखाई दे रही थी। पहले दिन इस अवसर पर प्रमुख रूप करुणाधाम आश्रम के प्रमुख सुदेश जी शांडिल्य महाराज एवं विधायक भगवान दास सबनानी एवं युवा पत्रकार वेलफेयर क्लब के संस्थापक अध्यक्ष कमलेश रायचंदानी विशेष रूप से उपस्थित हुए।

SIR का बड़ा एक्शन: 4.96 लाख फर्जी वोटर बाहर, मेरठ में 21.93 लाख मतदाता
Shrikant Purohit को ब्रिगेडियर रैंक पर प्रमोशन, सेना का बड़ा फैसला
नमाज के वक्त नहीं किया हमला: भारतीय सेना ने दिखाया संयम और मानवता
लुधियाना के 9 पर्यटकों की मौत, स्टीमर पलटने से हुआ दर्दनाक हादसा
Vyapam Scam में नया खुलासा: 16 लाख में MBBS डिग्री का आरोप, GRMC अधिकारी हटाए गए
मिर्जापुर में सनसनीखेज वारदात, अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या