एक अकेले दीपक वर्मा का परिवार बना बजरंग दल।
दैनिक द लाॅयन सिटी - भोपाल - बाणगंगा क्षेत्र में दीपक की माता जी का स्वर्गवास हो गया, जिनका परिवार में कोई सदस्य न होने से विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बाणगंगा इकाई ने अंत्योष्टि करने के जिम्मेदारी उठाई। जिसका उद्देश्य समाज में प्रत्येक हिंदू परिवार के बीच पहुंचकर सामूहिक समर्थन और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। अंत्योष्टि कार्यक्रम के तहत होने वाली विभिन्न प्रकार की सहायता और सेवाओं का वितरण संगठन द्वारा किया गया। । अंत्योष्टि में उपस्थित जिला मंत्री मोहित सोनी ने कहा कि जिस हिंदू परिवार का कोई नहीं है उसका बजरंग दल है और हमारा लक्ष्य है कि हम हर उस आखिरी हिंदू परिवार तक पहुंचे जो किसी भी प्रकार से प्रताड़ित हो रहा है और उसे संरक्षण देने का कार्य करे।
अन्त्योष्टि में मुख्य रूप से प्रखंड मंत्री दिशान सेन , सह संयोजक दिलीप नन्हेट, धर्मेंद्र एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं सकल हिंदू समाज उपस्थित रहा।

तेजस्वी यादव ने संविधान को लेकर जताई चिंता, BJP पर हमला
भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार
राजनीतिक माहौल गरमाया, सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना
CG बोर्ड परीक्षा की आंसरशीट में लिखा गया भावुक नोट, सोशल मीडिया पर वायरल
श्रवण कुमार का बयान- नीतीश कुमार पूरी तरह संवैधानिक प्रक्रिया के पक्षधर
12 से 17 अप्रैल तक चलेगी उज्जैन की ऐतिहासिक पंचकोशी यात्रा
5 परिवारों की घर वापसी से समारोह में खुशी का माहौल