बेहतर ट्रैफिक, बेहतर भोपाल’  

 

 किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें।

 

दैनिक द लाॅयन सिटी - भोपाल - विगत कई दिनों से शहर के महत्वपूर्ण रहवासी क्षेत्र रविन्द्र भवन के सामने प्रोफेसर कॉलोनी में प्रवेश होने वाले दोनों महत्वपूर्ण रास्तों पर अवैध तरीके से कब्जे किए हुए नारियल पानी के हाथ ठेले, चाय की गुमठियां लगाने वालों के विरुद्ध वहां के रहवासियों द्वारा अतिक्रमण करने की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी। प्राप्त शिकायतों को देखते हुए थाना यातायात भोपाल, थाना श्यामला हिल्स एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा यातायात एवं नगर निगम क्रेनो के साथ, थाना श्यामला हिल्स का स्टाफ व यातायात एसटीएस की मदद से रविन्द्र भवन के सामने, प्रोफेसर कॉलोनी में प्रवेश होने वाले दोनों महत्वपूर्ण रास्तों पर अवैध तरीके से नारियल पानी के हाथ ठेले, चाय की गुमठियां लगाकर कब्जा किए गए अतिक्रमण जिसमें 09 हाथठेले, 01 पान कार्नर, 03 छत ठेले, 01 फुडकार्ट हटवाया गया एवं 04 वाहनों पर वैधानिक कार्यवाही की जाकर अनाउंसमेंट के माध्यम से हाथठेले, गुमठि लगाने वालों को हिदायत दी गई कि दुबारा अतिक्रमण करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी

 कार्यवाही के दौरान नगर निगम द्वारा समान जप्त किया और साथ में समझाइष दी गई की पुनः इस प्राकर सामान को बाहर न रखे। नगर की यातायात व्यवस्था सुगम बनाने हेतु यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

 

आम जनता से अनुरोध है कि यातयात नियमों का पालन कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें । किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें।

      नगरीय यातायात पुलिस भोपाल