थाना कोहेफिजा पुलिस ने किया 02 अपह्रत बालिकाओ को चंद घण्टो मे दस्तयाब।
थाना कोहेफिजा पुलिस ने किया 02 अपह्रत बालिकाओ को चंद घण्टो मे दस्तयाब।
घर से बिना बताये शहर मे स्थित गणेश झाँकी प्रतिमाए देखने गई थी दोनो बालिकाए।
दैनिक द लाॅयन सिटी -भोपाल - दिनाक 04.09.2025 को रात करीब 01.00 सूचक इमरात लाल कुशवाह निवासी हनुमान मंदिर के पास खानूगाँव कोहेफिजा एवं पप्पू कुशवाह निवासी हनुमान मंदिर के पास खानूगाव कोहेफिजा भोपाल ने थाना उपस्थित आकर अपनी नाबालिक बेटियो के घर से बिना बताये कही चले जाने की रिपोर्ट किया जिसपर गुमइंसान क्रमाक 47/2025 तथा 48/2025 का पंजीबद्ध कर जाँच के दौरान सूचक/परिजनो के कथनो पर से अज्ञात आरोपी द्वारा उपरोक्त नाबालिक बच्चियो को बहला फुसला कर व्यपहरण करके ले जाने की शंका जाहिर करने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमाक 537/2025 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।
महिलाओ एवं नाबालिक बच्चियो के साथ घटित घटनाओ को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विशेष दिशा निर्देश समय-समय पर दिये जाते रहे है।
उक्त निर्देशो के पालन मे पुलिस उपायुक्त जोन-3 श्री रियाज इकबाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-3 श्रीमती शालिनी दीक्षित द्वारा अपह्रत बालिकाओ की तलाश हेतु सहायक पुलिस आयुक्त शाहँजानाबाद श्री अनिल वाजपेई के निर्देशन मे थाना प्रभारी कोहेफिजा तथा स्टाफ की टीम को लगाया गया था, जो टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए रात्रि मे ही अपह्रत बालिकाओ के घर से निकलने के स्थान , खानूगाँव चौराहा , लालघाटी तथा थाना क्षेत्र के आसपास मुखबिर तंत्र सक्रिय कर बालिकाओ की फोटो दिखाकर अपह्रत बालिकाओ की तलाश कर अपह्रत बालिकाओ को दस्तयाब कर सकुशल उनके परिजनो के सुपूर्द किया गया है पुलिस की कार्यवाही से अपह्रत बालिकाओ के परिजनो खुश है।
सराहनी भूमिका –
थाना प्रभारी –निरीक्षक कृष्ण गोपाल शुक्ला, उनि उपेन्द्र सिंह, उनि शिवकुमार द्विवेदी, सउनि रामभरत सुमान, सउनि विपता राय, प्रआर 3196 रामकेश मीणा, प्रआऱ 2122 हेमन्त पाटनकर, प्रआर 2041 विजेन्द्र राजपूत, प्रआऱ 2504 आशा साहू, प्रआर 413 ज्ञानेन्द्र द्विवेदी, प्रआर 208 आलोक तिवारी, आर 4007 संजय मोर्य आर 3687 आलीशान , आर 2077 आकाश श्रीवास्तव, मआऱ 4580 सोनम, मआऱ 4581 गायत्री , मआर 4579 किरण

ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात
अमिताभ बच्चन से सचिन तेंदुलकर तक, लंदन में दिखा भारत का गौरव
मुरैना में सनसनी: बदमाशों ने BJP नेता के घर पर चलाई गोलियां
SBI के साथ अनुबंध के बाद कर्मचारियों को मिलेगा भारी बीमा फायदा
34 साल पुरानी एयरलाइन का अंत, उड़ानें रद्द और नौकरी पर संकट
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर बनी कप्तान
MSU में नया कोर्स शुरू, छात्र पढ़ेंगे मोदी तत्व और RSS का इतिहास