62 वाहनों को पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
62 वाहनों को पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
दैनिक द लाॅयन सिटी - मध्यप्रदेश पुलिस की विश्वसनीय आपातकालीन सेवाओं के लिए देश मे शुमार एफआरवी डायल- 112 आज से राजधानी वासियों की सेवाओं के लिए नई FRV डायल 112 तत्पर है, जिसे पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा आज शाम आयुक्त कार्यालय प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
फ्लैग ऑफ के अवसर पर एडिशनल कमिश्नर अवधेश गोस्वामी, एडिशनल कमिश्नर पंकज श्रीवास्तव, डिप्टी कमिश्नर श्रीमती श्रद्धा तिवारी, डिप्टी कमिश्नर रियाज इकबाल, डिप्टी कमिश्नर जितेन्द्र सिंह पवार, डिप्टी कमिश्नर सुश्री सोनाक्षी सक्सेना, पुलिस अधीक्षक देहात श्री प्रमोद सिन्हा एवं अन्य अधिकारीगण, स्टॉफ तथा मीडिया बंधु मौजूद रहे।
डायल 112 की 62 गाड़ियां हुई रवाना-
डायल 112 की कुल 62 गाड़ी जिला भोपाल को प्राप्त हुई है, जिसमें भोपाल पुलिस कमिश्नरेट को 52 वाहन प्राप्त हुए हैं एवं देहात भोपाल को 10 गाड़ियां प्रदाय की गई है, जिसमें कुछ थानों को ज़न संख्या, क्षेत्रफल तथा आपराधिक रिकार्ड के आधार पर 2-2 गाड़ियां प्रदाय की गई है।
त्योहारों के मद्देनजर निकाला गया फ्लैग मार्च-
गणेश उत्सव एवं मिलादुन्नबी के मद्देनजर कमिश्नर कार्यालय से रवाना उपरांत डायल 112 वाहनों द्वारा नए तथा पुराने शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों में फ्लैग मार्च किया गया। जिससे असामाजिक तत्वों में पुलिस का डर बना रहे तथा आमजन हर्षोल्लास से त्यौहार का आनंद ले सके।

ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात
अमिताभ बच्चन से सचिन तेंदुलकर तक, लंदन में दिखा भारत का गौरव
मुरैना में सनसनी: बदमाशों ने BJP नेता के घर पर चलाई गोलियां
SBI के साथ अनुबंध के बाद कर्मचारियों को मिलेगा भारी बीमा फायदा
34 साल पुरानी एयरलाइन का अंत, उड़ानें रद्द और नौकरी पर संकट
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर बनी कप्तान
MSU में नया कोर्स शुरू, छात्र पढ़ेंगे मोदी तत्व और RSS का इतिहास