अयोध्यानगर पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा, 5 किलो गांजा बरामद
अयोध्यानगर पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा, 5 किलो गांजा बरामद*
दैनिक द लाॅयन सिटी - भोपाल - अयोध्यानगर थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बेगमगंज (जिला रायसेन) निवासी एक युवक को 5 किलो गांजा और मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी सुमत ठाकुर (25) भोपाल में नरेला जोड़ क्षेत्र में डिलीवरी एजेंट की आड़ में गांजे की सप्लाई कर रहा था। आरोपी छात्रों और युवाओं को छोटे-छोटे पैकेट में गांजा बेचता था। पूछताछ में सामने आया है कि वह जल्दी पैसा कमाने और कार खरीदने के लालच में यह अवैध कारोबार कर रहा था।
पुलिस ने आरोपी से 5 किलो गांजा और बजाज सीटी मोटरसाइकिल जब्त की है। बरामद माल की कीमत करीब 1.50 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ थाना अयोध्यानगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज कर रिमांड पर लिया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी के निर्देशन तथा डीसीपी जोन-02 डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी महेश लिल्हारे के नेतृत्व में गठित टीम ने इस सफलता को अंजाम दिया।
पुलिस का संदेश
मादक पदार्थों की तस्करी रोकने एवं युवाओं को नशे से बचाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। नागरिकों से भी अपील है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें।

कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात
अमिताभ बच्चन से सचिन तेंदुलकर तक, लंदन में दिखा भारत का गौरव