स्वच्छता के प्रहरीयो के संग देशभक्ति का उत्सव, स्वतंत्रता दिवस मनाया।
स्वच्छता के प्रहरीयो के संग देशभक्ति का उत्सव, स्वतंत्रता दिवस मनाया।
दैनिक द लाॅयन सिटी - भोपाल- संत हिरदाराम नगर। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर साई झूलेलाल विसर्जन घाट पर एक प्रेरणादायी दृश्य देखने को मिला, जब द लायन सिटी वेलफेयर सोसाइटी और युवा पत्रकार वेलफेयर क्लब ने नगर निगम के स्वच्छता मित्रों के साथ मिलकर झंडा वंदन समारोह आयोजित किया।
इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्वच्छता मित्रों का सम्मान करते हुए उनके योगदान को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। समारोह में अध्यक्ष कमलेश रायचंदानी, मुख्य-सलाहकार हीरानंद गनवानी, सलाहकार विकास गिदवानी, महासचिव जितेश सदारंगानी, द लाॅयन सिटी उपाध्यक्ष कैलाश साधवानी, उपाध्यक्ष मुन्नाभाई आडतानी, कैमरामैन प्रकाश तनवानी, विशेष सदस्य डॉ. ज्ञान रावतानी, बाबूलाल चोटरानी, ऑडिटर हरीश कुमार लालवानी व्यवस्थापक जॉनी कुमार मूलचंदानी सह व्यवस्थापक ओम, डॉ आशीष लवंघाणी, अशोक तनवानी, अजित मोटवानी, प्रकाश मीना, छोटेलाल, अंकित खटीक, ओम सिंह, नितिन सिंह सेंगर एवं धर्मेंद्र नरवारे, नरेश श्रीवास्तव आदी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और सबने मिलकर ध्वजारोहण किया इस अवसर पर गीत संगीत का आयोजन भी रखा गया जिसमें मौजूद सभी लोग उत्साह के साथ सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर अपने अध्यक्ष कमलेश रायचंदानी ने उद्बोधन में कहा कि हमारे वीर सैनिक और हमारी सरकार है बाहर से हमारी रक्षा सुरक्षा कर रही हैं परंतु अंदर की रक्षा सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है हमें जो आजादी बिना ना किसी मेहनत त्याग के मिली है उसे हमें कायम रखने के लिए हमेशा प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में देश की अखंडता, स्वच्छता और भाईचारे के संकल्प को दोहराया। देशभक्ति के गीतों और तिरंगे की शान के साथ समारोह का समापन हुआ, जिससे सभी के मन में गर्व और उत्साह की लहर दौड़ गई।

लाडली बहना योजना: आज आएगी 35वीं किस्त, महिलाओं के खाते में 1500 रुपये
एमपी BJP में नया नेतृत्व, आज हो सकती है अहम घोषणा, टीम में नामी दिग्गज शामिल
21 घंटे की चर्चा बेनतीजा, जेडी वेंस लौटे अमेरिका, ट्रंप की अगली रणनीति पर निगाहें
मोहन भागवत ने बताया संघ स्थापना का कारण, हिंदू समाज में एकता की कमी
होर्मुज का पहला LPG टैंकर रवाना, सीजफायर के बाद रसोई गैस की किल्लत दूर होने की उम्मीद
चूहामार दवा हादसा: आंगनवाड़ी में एक चूक ने बच्चों की सेहत को खतरे में डाल दिया
IMD का अलर्ट: ठंडी हवाओं का दौर खत्म, शहर में अब तेज गर्मी