विद्यार्थियों को मिला ठंडे पानी का तोहफ़ा,भेंट किए वाटर कूलर।
विद्यार्थियों को मिला ठंडे पानी का तोहफ़ा,भेंट किए वाटर कूलर।
ममता गनवानी की रिपोर्ट, भैरुंदा।
दैनिक द लाॅयन सिटी - सीहोर जिले की रेत ठेका कंपनी यूफोरिया माइंस एंड मिनरल्स कंसोर्टियम प्राइवेट लिमिटेड ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सराहनीय पहल की है। कंपनी द्वारा रेहटी तहसील के अंतर्गत आने वाले शासकीय विद्यालय जहाजपुरा एवं शासकीय विद्यालय मठ्ठागांव को वाटर कूलर भेंट किए गए।
कंपनी का उद्देश्य है कि विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को स्वच्छ और ठंडा जल सहज रूप से उपलब्ध हो सके। इस नेक कार्य की सराहना विद्यालयों के प्राचार्यों और ग्राम सरपंचों ने करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। मठ्ठागांव के प्राचार्य जगदीश मेहरा एवं सरपंच राकेश यादव, वहीं जहाजपुरा के प्राचार्य रामभरोश कीर और सरपंच अर्जुन गौर ने कंपनी की इस पहल को विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुविधा के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर कंपनी के सीनियर मैनेजर मोहन राव, पेरिया सामी, मैनेजर दिनेश कुशवाह, अलार्म इंचार्ज अरविंद भदौरिया, एकाउंटेंट नंदकिशोर, छत्रपाल, एचआर राहुल रघुवंशी सहित विद्यालय स्टाफ, सरपंच और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

लाडली बहना योजना: आज आएगी 35वीं किस्त, महिलाओं के खाते में 1500 रुपये
एमपी BJP में नया नेतृत्व, आज हो सकती है अहम घोषणा, टीम में नामी दिग्गज शामिल
21 घंटे की चर्चा बेनतीजा, जेडी वेंस लौटे अमेरिका, ट्रंप की अगली रणनीति पर निगाहें
मोहन भागवत ने बताया संघ स्थापना का कारण, हिंदू समाज में एकता की कमी
होर्मुज का पहला LPG टैंकर रवाना, सीजफायर के बाद रसोई गैस की किल्लत दूर होने की उम्मीद
चूहामार दवा हादसा: आंगनवाड़ी में एक चूक ने बच्चों की सेहत को खतरे में डाल दिया
IMD का अलर्ट: ठंडी हवाओं का दौर खत्म, शहर में अब तेज गर्मी