राजा बने अध्यक्ष, राष्ट्र बजरंग दल की महानगर इकाई गठित।

 

 

दैनिक द लाॅयन सिटी - भोपाल। नवोदित हिंदूवादी संगठन राष्ट्र बजरंग दल में तेजी से विस्तार देखने को मिल रहा है। हिंदू हितों की रक्षा के संकल्प से ओतप्रोत इस संगठन के भोपाल महानगर का अध्यक्ष राजा भैया सेन को नियुक्त किया गया है। रविवार को भोपाल में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में राजा भैया सेन के भोपाल महानगर अध्यक्ष नियुक्त होने की घोषणा की गई। भोपाल महानगर के अंतर्गत मनोज अहिरवार को कार्यकारी अध्यक्ष, ओमप्रकाश साहू उपाध्यक्ष, जगपाल सिंह राठौड़ उपाध्यक्ष, बनाए गए हैं। इसी क्रम में हिम्मत सिंह मेहर, जगदीश शर्मा को महामंत्री का दायित्व दिया गया है वहीं अशोक यादव महानगर मंत्री और विवेक पांडे गोलू गोस्वामी दीपक राणा देवेंद्र यादव टिंकल उईके मीडिया प्रभारी का काम देखेंगे। पंडित राजीव द्विवेदी को कोषाध्यक्ष तथा देबू श्रीवास्तव महानगर गोरक्षा प्रमुख संदीप नामदेव होंगे। महानगर सत्संग प्रमुख अशोक विश्वकर्मा और सीताराम साहू अखाड़ा प्रमुख के रूप में दायित्व का निर्वहन करेंगे। देवेंद्र कुशवाहा और आनंद कुशवाहा शहर अखाड़ा प्रमुख नियुक्त किए गए। मौजूद लोगों ने सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।