आम जनता के साथ मंदिर, दरबार भी बिजली के बिलों से परेशान।
आम जनता के साथ मंदिर, दरबार भी बिजली के बिलों से परेशान।
दैनिक द लाॅयन सिटी - संत हिरदाराम नगर - आम जनता रो पीट के आवेदन देके बिजली के अनाप-शनाप बड़े हुए बिलों के लिए पहले से ही त्रस्त है अब बिजली विभाग के बड़े हुए बिलों से संत नगर के मंदिर और दरबार भी अछूते नहीं है । ऐसा ही वाक्य संत नगर के लक्ष्मण नगर स्थित सद्गुरु दरबार का सामने आया जहां सुबह-शाम लोग मथा टेकने, दर्शन करने आते हैं और वहां बिजली के नाम पर केवल कुछ एलइडी लाइट ही जलती है और वहां हर महीने ₹100 करीब बिल आता रहा है जिस समय से पूर्व भर भी दिया जाता है परंतु इस महीने अचानक हजारों का बिल आ जान से रहवासी आहत हुए और उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी । दरबार संचालकों ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा सालो पहले यहा मीटर नहीं लगाने की बात कही पर हमने आवेदन देकर यहां पर मीटर लगवाया परंतु बहुत दुख हुआ इस तरह का बड़ा हुआ बिल देखकर। यहां देखने वाली बात यह है कि गलती आखिर होती कहां पर है जब बिजली विभाग से इसकी बात की गई तो बताया गया कि मीटर की रीडिंग लेने वाले गड़बड़ी करते हैं कई महीनो तक रीडिंग नहीं लेते हैं अगर यह बात सही है तो इसका खामियां सा आम जनता क्यों भर जो गलती करता है उसको उसका भुगतान करना चाहिए बरहाल मंदिर दरबार के लोग दुखी हैं जो खुद बिजली विभाग को बोलकर बिजली का मीटर लगवाते हैं और वहां इस तरह की घटना हो जाए तो लोग तो आहट होंगे ही।
बिजली विभाग की लापरवाही है - आम जनता
दैनिक द लाॅयन सिटी - बिजली की कम रीडिंग पर सब्सिडी मिलती है परंतु कई बार बिजली विभाग से लोग रीडिंग लेने पहुंचते ही नहीं है जिसकी चलते एक-दो महीने तक रीडिंग जीरो दिखता है और अगले महीने 3 महीने की रीडिंग इकट्ठी दिखाकर उसकी सब्सिडी खत्म कर पूरे अमाउंट पर बिल लिया जाता है यह जानकारी बिजली विभाग द्वारा ही दी गई अब इसमें गलती आम जनता की ही निकल जाती है कि जब बिल जीरो आया तो आऐ क्यू नही अरे जब बिजली विभाग के चक्कर काटने आए तो उसे समय अधिकारी भी तो सीट पर मौजूद होना चाहिए शिकायत करें आम जनता को तो कहां करें और सुनवाई होती कहां है।

तेजस्वी यादव ने संविधान को लेकर जताई चिंता, BJP पर हमला
भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार
राजनीतिक माहौल गरमाया, सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना
CG बोर्ड परीक्षा की आंसरशीट में लिखा गया भावुक नोट, सोशल मीडिया पर वायरल
श्रवण कुमार का बयान- नीतीश कुमार पूरी तरह संवैधानिक प्रक्रिया के पक्षधर