गुलाल एवं अबीर से किया शिवअभिषेक एवं ममता का हुआ सम्मान
गुलाल एवं अबीर से किया शिवअभिषेक एवं ममता का हुआ सम्मान
दैनिक द लाॅयन सिटी - संत हिरदाराम नगर . बजरंग सेना समिति द्वारा थानेश्वर मंदिर में समिति अर्चक पुरोहित पं राज कुमार गर्ग के सानिध्य में वेद मंत्रों से गुलाल एवं अबीर से शिवअभिषेक सम्पन्न करवाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पधारे मूनलाइट टाइम्स के सम्पादक हीरो गनवानी एवं युवा पत्रकार वेलफेयर क्लब की उपाध्यक्ष ममता गनवानी द्वारा गुलाल एवं अबीर से शिवअभिषेक किया। इसके बाद शिवजी की आरती कर प्रसादी वितरण किया गया। समिति के कार्यकर्ताओं ने अतिथि हीरो गनवानी व ममता गनवानी का गमछा एवं श्रीफल से सम्मान किया गया । इस अवसर पर बजरंग सेना समिति के अर्चक पुरोहित, पं राजकुमार गर्ग, पं तिवारी, मुख्य सलाहाकार रुप कुमार सोनी, अध्यक्ष कमलेश देवानी, उपाध्यक्ष राज बिजोरिया, महासचिव गुरदास रामचंदानी, सचिव राजकुमार धानुक, बृजकिशोर सेन, विष्णु नाथानी, खेमचंद निहचलानी आदि उपस्थित थे।

Supreme Court of India ने CISF कांस्टेबल बहाली मामले में केंद्र की अपील खारिज की
पारदर्शी आबकारी नीति से सरकार की कमाई में ऐतिहासिक बढ़ोतरी
लोकसभा सीटों में 50% वृद्धि से उत्तरी राज्यों को बढ़त, दक्षिण भारत को संभावित नुकसान
Madhya Pradesh High Court की सख्ती, डॉक्टर को रिश्वत मामले में फटकार
Ahilyanagar के तालाब में डूबे 3 बच्चे, एक का शव मिला; दो की तलाश जारी
बंगाल में सियासी पारा चढ़ा: अमित शाह ने ममता सरकार के खिलाफ 14 आरोपों की चार्जशीट जारी की