राम पारदासानी अध्यक्ष, नरेश चोटरानी महासचिव।

 

दैनिक द लाॅयन सिटी - संत हिरदाराम नगर - संत हिरदाराम नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था सिंधु नव जागरण समिति के पदाधिकारियों की बैठक समिति अध्यक्ष राम पारदासानी की अध्यक्षता में स्वामी शांतिप्रकाश धर्मशाला में सम्पन्न हुई। जिसमें पदाधिकारियों का कार्यकाल समाप्त होने के पश्चात् नये पदाधिकारियों के चयन पर विचार किया गया। जिसमें समिति के संविधानुसार समिति के चुनाव का कार्यकाल दो वर्ष का होता है पदाधिकारियो का चयन समिति के संरक्षक द्वारा किया जाता है। समिति संरक्षक आसनदास वाधवानी व माधु चांदवानी समस्त पदाधिकारियों से चर्चा कर एक वर्ष का कार्यकाल बढाया गया। जिसमंे पदाधिकारी इस प्रकार होगे। राम पारदासानी अध्यक्ष, नरेश चोटरानी महासचिव, मुख्य सलाहाकार घनश्याम लालवानी, उपाध्यक्ष महेश खटवानी, मुरली गुरबानी, हरीश वलेचा, कोषाध्यक्ष हीरो आडवाणी, सचिव दिलीप दीनानी, सहसचिव मनोहर सतानी, सामाजिक सचिव राम लेखवानी, सह कोषाध्यक्ष इन्द्र जनयानी, आडिटर अनिल टेकचंदानी, प्रवक्ता महेश दादलानी, सलाहाकार कमलेश छुगानी व कन्हैयालाल नागदेव को बनाया गया इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रुप में दयाल सतानी, सीतल चेलानी, रमेश जनयानी, त्रिलोक दीपानी, भगवानदास चंदानी, डा हरिकिशन पेसवानी, नारायण लालवानी, रमेश हिमथानी, हरदास पेसवानी, महेश हासानी शामिल है।

समिति के संरक्षक माधू चांदवानी ने जारी प्रेस में बताया कि नियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकाल 01वर्ष का बढाया गया समिति द्वारा समाज क्षेत्र व धार्मिक क्षेत्र में सेवा कार्य करती है। स्वामी शांतिप्रकाश जी महाराज, स्वामी देवप्रकाश जी महाराज परमहंस संत हिरदाराम साहिब जी का जन्मदिन व कई धार्मिक आयोजन किए जाते है।