मंदिरो के बाहर असामाजिक तत्व भक्त को देते है गाली।
मंदिरो के बाहर असामाजिक तत्व भक्त को देते है गाली।
दैनिक द लाॅयन सिटी - भोपाल - संत हिरदाराम नगर के मंदिर भी सुरक्षित नहीं भगवान शंकर मंदिर , चंचल चौराहा हो या फिर मा कालका चोराहा आए दिन मंदिरों के बाहर नशीले हुडदंग मचाते हैं । मा कालका चौराहा स्थित जय मा काली मंदिर समिति द्वारा जहां कई बार पुलिस विभाग को सूचना देने के बावजूद भी आए दिन नशीले, असामाजिक तत्व मंदिर परिसर के बाहर भक्तों और समिति के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। उसी कड़ी में शुक्रवार के दिन आरती के तुरंत बाद एक नशीले ने वहां आने वाले लोगों और मंदिर समिति के साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज की जिसके बाद मंदिर समिति ने 112 डायल करके पुलिस विभाग को सूचित किया सूचना के बाद पुलिस आई और उसको समझा कर घर छोड़कर आऐ। जब तक कोई कठोर कार्रवाई नहीं होगी या फिर स्थाई रूप से मंदिर के समय पुलिस विभाग तैनात नहीं रहेगा इस तरह की घटनाएं बंद नहीं होगी गौरतलब हो कि मंदिर में रोजाना सैकड़ो भक्ति आते हैं जिसमें आरती के समय ही संख्या 100 से ज्यादा रहती है।


छतरपुर में ग्रामीणों का विरोध, केन-बेतवा लिंक परियोजना पर उठे सवाल
उज्जैन में 70 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम सुरक्षित निकाला गया
सांप पर भी भरोसा किया जा सकता है, लेकिन भाजपा पर नहीं’—चुनावी रैली में ममता बनर्जी का हमला
लालू बनाम नीतीश: सबसे बड़ा अंतर क्या? शिवानंद तिवारी ने खोला राज, क्यों तमतमा गए थे सीएम