बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपने दमदार अभिनय से लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। लोग उनकी खूबसूरती के साथ साथ उनकी एक्टिंग के भी मुरीद होते हैं। कभी-कभी अपने किरदार को और भी ज्यादा बोल्ड दिखाने के लिए ये अभिनेत्रियां फिल्मों में सिगरेट के कश भी लगाती नजर आती हैं। क्या आप जानते है कि बॉलीवुड की ऐसी कई अदाकारा हैं, जो रील लाइफ में ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी सिगरेट पीने का शौक रखती हैं या यूं कह लीजिए कि उन्हें सिगरेट पीने की बुरी लत है।

कंगना रनौत

बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रनौत एक्टिंग के साथ -साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस आए दिन मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपनी बेहतरीन एक्टिंग से कंगना अपने किरदार में जान डाल देती हैं। फिल्मों में आपने कंगना को कई दफा सिगरेट के कश लगाते देखा होगा। एक्ट्रेस रियल लाइफ में भी सिगरेट पीने की आदी हैं। 

रानी मुखर्जी

एक्टिंग की दुनिया में अपनी अदाकारी से लोगों को अपना मुरीद बना लेने वाली एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को भी सिगरेट पीने की बुरी लत है। रानी की इस बुरी आदत की वजह से उन्हें घर से कई बार डांट-फटकार भी लगाई गई, लेकिन उनकी यह आदत नहीं छूटती है।

तनुजा

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुजा 70 के दशक की दमदार एक्ट्रेस मानी जाती थीं। एक्ट्रेस की खूबसूरती के लोग दीवाने थे, लेकिन क्या आपको पता है कि तनुजा को सिगरेट पीने की लत है। वह लोगों के सामने सरेआम सिगरेट पीते भी नजर आई थीं। बता दें कि तनुजा कालोज और तनीषा की मां हैं।

रूपा गांगुली

सिगरेट पीने की बुरी लत में सबसे पहला नाम आता है, 'महाभारत' की ' द्रौपदी' यानी रूपा गांगुली का। एक्ट्रेस ने 'महाभारत' में 'द्रौपदी' का किरदार निभाया था। रूपा स्मोकिंग की काफी शौकीन हैं। एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह रूपा अब राजनीति में अपने कदम आजमा रही हैं।

तनीषा मुखर्जी

अपनी मां तनुजा की तरह तनीषा को भी सिगरेट पीने की लत है। तनीषा फिल्मों में कम दिखाई देती हैं, लेकिन उन्हें सिगरेट पीने का काफी शौक हैं। एक्ट्रेस हिंदी सिनेमा के अलावा तमिल, तेलुगू, मराठी फिल्मों में भी नजर आती हैं। तनीषा फिल्म ' तुम मिलो तो सही', 'सरकार राज' 'बी केयरफुल' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।