भोपाल के महाधर्माध्यक्ष  ए.ए.एस. दुरईराज एसवीडी ने सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपने सन्देश में कहा - इस  वर्ष हम अपने देश का 73वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। यह वह  दिन था जब  हमने अपना संविधान प्राप्त किया।  हमारा संविधान दुनिया में सबसे अच्छा संविधान माना जाता है,  क्योंकि यह न्याय, समानता, एकता और राष्ट्र की अखंडता पर जोर देने के साथ विचार, , विश्वास, आस्था  और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भी अधिक जोर देता है।  इस दिन हम अपने संविधान के वास्तुकार विशेष रूप से मुख्य वास्तुकार डॉ. भीमराव अंबेडकर को तहे दिल से याद करते हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि हमारे संविधान के समृद्ध मूल्यों को मजबूत करने के लिए ईश्वर सभी राष्ट्रीय नेताओं और प्रशासकों को प्रेरित करें और हमारे भारत देश को सदैव अपनी छत्रछाया में रखे ! गणतंत्र दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!