मॉस्को । अमेरिकी टेक जायंट गूगल अभी भी रूस में काम कर रहा है। हालांकि,गूगल ने यूटयूब के लिए रूस में अपने एडवरटाइजिंग बिजनेस को बंद कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार यूटयूब ने रूसी रक्षा मंत्रालय के चैनल को भी बंद कर दिया है। इसके अलावा गूगल रूस में अपनी सर्विस को बंद करने की भी तैयारी में है। हालांकि, गूगल ने इसके लेकर ऑफिशियली कुछ नहीं कहा है। गूगल अपने कर्मचारियों को रूस से निकाल रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि गूगल सर्च प्रोडक्ट को रूस में जारी रख सकता है।गूगल अभी भी रूस में सबसे ज्यादा यूज किया जाने वाला सर्च इंजन है। कंपनी ने मार्च की शुरुआत में अपने एडवरटाइजिंग बिजनेस को बंद कर दिया था। 
गूगल के चीफ लीगल ऑफिसर ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि एडवरटाइजिंग बिजनेस बंद करने के बाद भी कंपनी की प्रमुख सर्विस जैसे सर्च और मैप्स अभी भी रूस में काम कर रहे हैं। रूस और यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद गूगल लगातार कार्रवाई कर रहा है। कंपनी ने रूसी प्रोपगैंडा फैलाने का आरोप लगाकर आरटी और दूसरे चैनल्स को रूस से बाहर यूट्यूब पर बैन कर दिया। गूगल ने न्यूज सर्च में से भी इन न्यूज आउटलेट्स पर बैन लगा दिया है।